Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अपर कलेक्टर ने किया तहसील एवं अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण, पाए गए 21 कर्मचारी अनुपस्थित

मंडला, 26 मार्च 2026

अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह द्वारा 26 मार्च को प्रातः 10ः10 बजे तहसील कार्यालय एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय मंडला का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुल 21 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, जिनके विरुद्ध कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार तहसील कार्यालय मंडला में 14 कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जबकि अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय में 7 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी संबंधित कर्मचारियों से अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा गया है।

अपर कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि संबंधित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस तामील कराते हुए उनकी प्राप्ति अभिस्वीकृति शीघ्र भेजना सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही एवं बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

बात करने से बनती है बात- न्यायाधीश श्री विशाल शर्मा मध्यस्थता जागरूकता शिविर आयोजित

Reva India News

सिवनी में *हजरत बाबा सैय्यद अब्दाल कादरी शाह रह. अलैह* का 43वाँ सालाना उर्स 3 मई को , कव्वाली का होगा शानदार मुकाबला

Reva India News

जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक संपन्न

Reva India News

Leave a Comment