Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

होमगार्ड जवानों के लिये स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

मंडला, 27 मार्च 2026

डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट मंडला एवं जिला आयुष अधिकारी मंडला के मार्गदर्शन में आयुष विभाग द्वारा होमगार्ड जवानों के लिये स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन होमगार्ड लाइन मंडला में गुरूवार को प्रातः 10 बजे से 2 बजे तक किया गया। शिविर का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री आशीष खरे डिविजनल कमांडेंट जबलपुर द्वारा धन्वंतरि पूजन से किया गया। इस दौरान शिविर में 80 लाभार्थी, जिसमें 12 महिला एवं 68 पुरूष ने लाभ प्राप्त किया। सभी का निःशुल्क चिकित्सा, जाँच व परामर्श एवं औषधि वितरण किया गया। साथ ही हितकर आहार-विहार, योग-आसन व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भी सलाह दी गयी।

शिविर में श्री प्रभात तिवारी प्लाटून कमांडर, श्री हेमराज परस्ते प्लाटून कमांडर, श्री सुरेश बंसोड़ एच.आई., श्री कोमल प्रसाद हवलदार, डॉ. ममता धुर्वे (आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधि.), डॉ. शेरसिंह कुड़पे (आयु. चिकि.अधि), डॉ. दिलीप झरिया (होम्यो.चिकि. अधि.), डॉ. एकता वाल्को (आयु.चिकि. अधि.), डॉ. शबनम परवीन (यूनानी.चिकि. अधि.), डॉ. सुनील भांवरे (आयु.चिकि. अधि.), श्री राजेश अमपुरी (यूनानी कम्पाउन्डर), कुमारी निशा तिवारी (आयुर्वेद कम्पाउन्डर), श्रीमती पार्वती नायकर (स्टाफ नर्स), श्री अशोक बैरागी (वार्ड ब्यॉय) एवं श्री अंकित झारिया (वॉशरमैन) समस्त स्टॉफ ने अपनी सेवाएं प्रदान की।

Related posts

प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल का मंडला आगमन आज

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, नागरिकगणों और पत्रकारों के साथ नर्मदा नदी में दीपक प्रवाहित किए

Reva India News

एनएसएस स्वयंसेवकों ने नुक्कड़ नाटक से दी नशा मुक्ति और साइबर सुरक्षा की सीख

Reva India News

Leave a Comment