Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आज

मण्डला 6 जनवरी 2021
अपर कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार राजस्व अधिकारियों की मासिक समीक्षा बैठक 7 जनवरी 2021 को जिला योजना भवन के सभा कक्ष में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण, नामांतरण प्रकरण, बंटवारा, सीमांकन, लंबित अतिक्रमण, दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 107, 116, 109, 110, 133, 151, 145 के तहत दण्डिक, रीडर/पीठासीन अधिकारी के पास लंबित आवेदन, वसूली की समीक्षा, आर.आर.सी. वसूली, चिटफण्ड कंपनी, बंधक आवेदन, भू-अर्जन अधिनियम 2013 के अंतर्गत अवार्ड हेतु लंबित प्रकरण, भू-अर्जन अधिनियम 2013 के अंतर्गत अवार्डशुदा लंबित, एन.एच.ए.आई. के अवार्ड, एन.एच.ए.आई., वेब जीआईएस-आदेश, पी.एम. किसान/सी.एम. किसान, सम्पदा की जानकारी, वनाधिकार पट्टा, निर्वाचक नामावली, भूमि आवंटन, राजस्व केम्प, एस.डी.एम. एवं तहसीलदारों के पास लंबित टी.एल. पत्र, माननीय उच्च न्यायालय में लंबित न्यायालयीन प्रकरण, खनिज का अवैध उत्खनन, नो एक्टिविटी प्रकरण, खराब प्रदर्शन वाले अनुविभागीय अधिकारी, खराब प्रदर्शन वाले तहसीलदार/नायब तहसीलदार, साहूकारी लायसेंस, स्वामित्व योजना, रेवेन्यू अकाउटिंग, आर.सी.एम. पोर्टल, डायवर्सन प्रीमियम, बजट उपयोगिता जिला/तहसीलो द्वारा आवंटन आदि बिन्दुओं पर समीक्षा की जायेगी।
अपर कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अपने विभाग से संबंधित उपरोक्त एजेण्डा अनुसार बिन्दुओं की अद्यतन जानकारी 5 जनवरी 2021 को दोपहर 3 बजे तक इस कार्यालय को अनिवार्य रूप से भेजने तथा उक्त जानकारी सहित बैठक 7 जनवरी 2021 को नियत समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 5 सितम्बर 2023

Reva India News

ग्रामीणों ने लिया नांदिया नाला को पुनर्जीवित करने का संकल्प जल गंगा संवर्धन अभियान में किया जा रहा है गहरीकरण

Reva India News

चाइल्ड लाइन के द्वारा बालिका का कराया गया संस्थगत प्रवेश

Reva India News

Leave a Comment