Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियाँ तेज, अधिकारियों ने किया स्थलीय निरीक्षण

मंडला, 30 मार्च 2026

राज्यपाल श्री मंगु भाई पटेल के जिले में प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह एवं जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना ने कन्हारीकला एवं बिछिया क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अधिकारियों ने कन्हारीकला में कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। इस दौरान मंच, बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, सुरक्षा, कारकेड, डी, ग्रीन रूम एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

निरीक्षण के दौरान बिछिया में बनाए गए हेलीपैड का भी मुआयना किया गया। अधिकारियों ने हेलीपैड की गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों एवं आवागमन व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

अपर कलेक्टर एवं सीईओ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी तैयारियाँ निर्धारित समय सीमा के पूर्व पूर्ण कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। इस दौरान एसडीएम सोनाली देव सहित अन्य जिला अधिकारी और ब्लॉक अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

कलेक्टर्स वीडियो कॉन्फ्रेंस 8 अप्रैल को, विभिन्न विभागों की प्रगति की होगी समीक्षा

Reva India News

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, तंबाकू नियंत्रण कानूनों की दी जानकारी

Reva India News

विधिक सेवा प्रकृति की रक्षा अभियान के तहत न्यायाधीश ने किया पौधारोपण  

Reva India News

Leave a Comment