Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में पर्यावरण आधारित विभिन्न गतिविधियाँ संपन्न

मंडला, 11 अप्रैल 2026

शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रम अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक एवं व्यावहारिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इको क्लब के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण की दिशा में अपनी भूमिका समझने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने एवं स्वच्छता बनाए रखने की सामूहिक शपथ ली। विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षिक मॉडलों और पोस्टर के माध्यम से जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और जैव विविधता के महत्व को प्रदर्शित किया। विद्यालय प्रांगण में ग्रीष्मकाल में पक्षियों के लिए सकोरे लगाए गए। प्राचार्य श्रीमती कल्पना नामदेव ने कहा कि “विद्यार्थी ही भविष्य के कर्णधार हैं, यदि वे आज पर्यावरण के प्रति जागरूक होंगे, तभी हम एक सुरक्षित भविष्य की कल्पना कर सकते हैं।“ उन्होंने शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की।

जिला पर्यावरण प्रभारी श्री अखिलेश उपाध्याय ने छात्रों को वर्तमान पर्यावरणीय चुनौतियों और उनके समाधानों, पर्यावरण शिक्षण कार्यक्रम एवं इको क्लब के बारे में विस्तृत जानकारी दी। पर्यावरणविद श्री राजेश छतरी ने वर्तमान संदर्भ में वैश्विक परिस्थितियों एवं पर्यावरण को होने वाली हानियों के विषय में बतलाया। इस अवसर पर श्री प्रवीण अग्रवाल, श्री विपिन लखेरा, विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Related posts

उपार्जन 2026-27: नैनपुर में किसानों के गेहूं का निरीक्षण, सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे

Reva India News

कटरा की ऐतिहासिक बावड़ी में हुआ श्रमदान, छात्रों ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

Reva India News

पेयजल समस्या के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

Leave a Comment