Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निवर्तमान कलेक्टर सोमेश मिश्रा को गरिमामयी विदाई, नवागत कलेक्टर राहुल धोटे का स्वागत निजी मोटेल के बैंक्वेट हॉल में विभागीय अधिकारियों ने किया कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 12 अप्रैल 2026

शनिवार की शाम शहर के एक निजी मोटेल के बैंक्वेट हॉल में आयोजित समारोह में जिला कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा को नर्मदापुरम स्थानांतरण पर गरिमामयी विदाई दी गई। इसी कार्यक्रम में नवागत कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे का आत्मीय स्वागत भी किया गया।

यह विदाई-सम्मान समारोह जिले के समस्त विभागीय अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, पुलिस, राजस्व, पंचायत, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, अपर कलेक्टर श्री राजेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर, सहित अन्य अधिकारियों ने निवर्तमान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में विकास कार्यों को गति मिली और प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता बढ़ी। अपने संबोधन में श्री मिश्रा ने मंडला में मिले सहयोग के लिए सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि मंडला की जनता और यहां के साथियों से उन्हें हमेशा आत्मीयता मिली।

कार्यक्रम में नवागत कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे का पुष्पगुच्छ भेंट कर पुलिस अधीक्षक श्री सकलेचा ने स्वागत किया। इस अवसर पर श्री धोटे ने कहा कि उन्होंने अपना प्रोवेशन रतलाम जिले में सोमेश मिश्रा सर के मार्गदर्शन में ही पूरा किया है। उन्होंने कहा कि वह विकास और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाएंगे तथा टीम भावना से काम करेंगे।

समारोह का संचालन करते हुए अधिकारियों ने दोनों प्रशासनिक अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। सौहार्द्रपूर्ण माहौल में आयोजित इस समारोह में सभी विभागीय अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

आज 10 से 17 तक कोदो-कुटकी तिहार का आयोजन कोदो-कुटकी उत्पाद, स्थानीय व्यंजन, गोंडी पैंटिंग एवं हर्बल पेय मुख्य आकर्षण केन्द्रीय मंत्री श्री कुलस्ते एवं श्री पटेल दोपहर 12 बजे करेंगे शुभारंभ

Reva India News

जिला स्तरीय बाढ़ आपदा प्रबधंन कंट्रोल रूम स्थापित

Reva India News

लोकगीतों के माध्यम से गाँव-गाँव में कोरोना जागरूकता टीकाकरण के द्वितीय चरण को जन आंदोलन बनाने की तैयारी

Reva India News

Leave a Comment