Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मवई विकासखंड के विद्यालयों का निरीक्षण, शैक्षणिक व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए आवश्यक निर्देश

मंडला, 17 अप्रैल 2026

जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े द्वारा मवई विकासखंड अंतर्गत विभिन्न शासकीय विद्यालयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान शासकीय माध्यमिक शाला टिकरिया, उत्कृष्ट विद्यालय मवई, मॉडल स्कूल मवई, कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास मवई एवं शासकीय हाई स्कूल धनगांव का भ्रमण किया गया।

निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति, निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण एवं साइकिल वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी वितरण कार्यों की समय पर पोर्टल में प्रविष्टि सुनिश्चित करें।

इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों के अपार आईडी शीघ्र तैयार कराने के निर्देश दिए गए, ताकि विद्यार्थियों का शैक्षणिक रिकॉर्ड सुव्यवस्थित रखा जा सके। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा के लिए आवेदन कराने के भी निर्देश दिए गए, जिससे वे अपनी शिक्षा जारी रख सकें। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

Related posts

पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने योजनाओं को विस्तारित करें – श्री कुलस्ते जिला विकास एवं समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

कलेक्टर ने किया म.प्र. पर्यटन क्विज पोस्टर का विमोचन

Reva India News

विश्व पर्यावरण दिवस पर थानमगाँव वाटरशेड में हुआ पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Reva India News

Leave a Comment