Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

एसडीएम श्री सचिन जैन ने आंगनवाड़ी, राशन दुकान व स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण, जनगणना प्रशिक्षण में दिए निर्देश

मंडला, 17 अप्रैल 2026

विकासखंड मोहगांव एवं घुघरी क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) घुघरी श्री सचिन जैन द्वारा विभिन्न संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में विकासखंड मोहगांव अंतर्गत ग्राम कोपरिया एवं विकासखंड घुघरी अंतर्गत ग्राम डोंगरमंडला के आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान टीएचआर (टेक होम राशन) वितरण, बच्चों की अनौपचारिक शिक्षा, मंगल दिवस आयोजन, पोषण पखवाड़ा गतिविधियों एवं कम वजन के बच्चों को एनआरसी केंद्र भेजने संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। श्री जैन ने व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

वहीं अनुविभागीय जनगणना अधिकारी के रूप में श्री जैन ने जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण ब्लॉक (एचएलबी) निर्माण उपरांत 1 मई से 30 मई तक आयोजित होने वाली मकान गणना के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रगणक एवं सुपरवाइजर को संबोधित करते हुए कार्य को गंभीरता एवं शुद्धता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए।

इसके अतिरिक्त मोहगांव विकासखंड अंतर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकान कोपरिया (दुकान कोड 3502032) का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों एवं ग्रामीणों से राशन वितरण की जानकारी ली गई तथा विक्रेता को प्रत्येक माह सभी पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए।

इसी दिन श्री जैन द्वारा प्राथमिक आरोग्य केंद्र राम्हेपुरा का भी औचक निरीक्षण किया गया। उन्होंने ओपीडी समय का पालन, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने, जन औषधि वितरण, आशा कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय तथा संवेदनशीलता के साथ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित स्टाफ को दिए।

Related posts

परमपूजनीय श्रीश्री शंकरभारती महास्वामीजी महाराज का मण्डला आगमन

Reva India News

फार्मासिस्टों की उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न

Reva India News

26 जनवरी को समस्त शासकीय भवनों पर करें रोशनी की व्यवस्था

Reva India News

Leave a Comment