Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बिछिया में बालक आश्रम व छात्रावास का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

मंडला, 21 अप्रैल 2026

शंकर शाह, रघुनाथ शाह शासकीय बालक आश्रम एवं सीनियर बालक छात्रावास रामनगर का निरीक्षण जनजातीय कार्य विभाग अधिकारी श्री विष्णु सिंगोर द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं, छात्रों की उपस्थिति एवं शैक्षणिक स्तर का जायजा लेकर बालक आश्रम में कक्षा 3 के छात्रों से अंग्रेजी एवं गणित विषय में सामान्य शैक्षणिक संवाद किया। इस दौरान छात्रों का गणित एवं अंग्रेजी विषय में शैक्षणिक स्तर अपेक्षाकृत कमजोर पाया गया। इस पर कक्षा शिक्षिका को विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान भृत्य श्री संजय कुंजाम 6 अप्रैल से बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित मिले। उन्हें जिला कार्यालय में उपस्थित होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए। वहीं, सीनियर बालक छात्रावास रामनगर में छात्रों की उपस्थिति कम पाई गई। अधीक्षक को छात्रावास भवन की पुताई कराने, सूचना पटल में वरिष्ठ अधिकारियों के नाम एवं मोबाइल नंबर अपडेट करने, साथ ही स्नान कक्ष, शौचालय, रसोईघर एवं भंडार कक्ष की साफ-सफाई एवं आवश्यक मरम्मत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, किए गए कार्यों का पालन प्रतिवेदन जिला कार्यालय को भेजने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान समस्त व्यवस्थाओं को शीघ्र दुरुस्त करने पर विशेष जोर दिया गया।

Related posts

मतदान एवं मतगणना हेतु शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

जल संरक्षण के लिए श्रमदान से बोरी बंधान कार्य सम्पन्न

Reva India News

राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment