Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पैक्स सदस्यता महाअभियान: मंडला-डिंडोरी में हजारों किसानों को जोड़ा जा रहा सहकारी समितियों से

मंडला, 24 अप्रैल 2026

कृषि कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित, मंडला द्वारा “पैक्स सदस्यता महाअभियान” संचालित किया जा रहा है। यह अभियान 14 अप्रैल से डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर प्रारंभ हुआ, जिसके तहत मंडला एवं डिंडोरी जिले में सहकारी समितियों के माध्यम से गांव-गांव जाकर किसानों से संपर्क स्थापित किया जा रहा है।

अभियान का मुख्य उद्देश्य ऐसे किसानों को सहकारी समितियों से जोड़ना है, जो अब तक किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा से वंचित हैं। समितियों के कर्मचारियों द्वारा अब तक मंडला जिले में लगभग 3000 किसानों एवं डिंडोरी जिले में 2500 किसानों से सदस्यता आवेदन प्राप्त किए जा चुके हैं।

यह महाअभियान 30 अप्रैल तक निरंतर चलाया जाएगा। अभियान के अंतर्गत सदस्यता प्राप्त करने वाले किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज दर पर फसल ऋण के साथ-साथ खाद-बीज जैसी आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अधिकारियों के अनुसार, इस पहल से अधिक से अधिक किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और कृषि कार्यों में सहयोग प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।

Related posts

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने मिशन नेत्र ज्योति पायलट प्रोजेक्ट के शुभंकर डॉ. दृष्टि का विमोचन किया

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्सल प्रभावित जिलों के अधिकारियों की बैठक ली

Reva India News

हनुमान शेषनाग मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ चढ़ा विशेष श्रंृगार

Reva India News

Leave a Comment