Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 24 अप्रैल 2026

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा एवं बाल विवाह रोकथाम के अंतर्गत वन स्टॉप सेंटर द्वारा आंगनवाड़ी सह आरोग्य केंद्र मुर्गा टोला, जहरमऊ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा के तहत महिलाओं को लोकसभा, विधानसभा एवं राज्यसभा चुनाव में प्राप्त होने वाले 33 प्रतिशत आरक्षण की जानकारी दी गई तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।

विधिक सेवा प्राधिकरण जिला मंडला की ओर से पी.एल.वी. श्रीमती शिखा श्रीवास्तव ने कानून के प्रति जागरूक रहने की अपील करते हुए विधिक सहायता से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने टोल फ्री नंबर 15100 के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया भी समझाई।

Related posts

15 से 18 वर्ष के बच्चों के शालात्यागी किशोरियों का भी हुआ कोविड वेक्सीनेशन

Reva India News

जनसेवा के नाम समर्पित रहा राहुल गांधी का जन्मदिन जनता को की एम्बुलेंस समर्पित-जरूरतमंदों को बांटा सूखा राशन फल व मास्क

Reva India News

शत-प्रतिशत एएनसी जांच सुनिश्चित करें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई: कलेक्टर घुघरी सीडीपीओ को कारण बताओ नोटिस, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

Reva India News

Leave a Comment