Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पंचायत मंडला की सामान्य सभा बैठक 29 अप्रैल को

मंडला, 27 अप्रैल 2026

जिला पंचायत मंडला की सामान्य सभा की बैठक 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह बैठक मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, भोपाल के निर्देशानुसार बुलाई गई है। प्रदेश में 19 मार्च से संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के क्रियान्वयन की जिला स्तर पर समीक्षा की जाएगी। बैठक का आयोजन दोपहर 12 बजे जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम द्वारा की जाएगी।

बैठक में मुख्य रूप से जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति की समीक्षा के साथ-साथ अन्य समसामयिक विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। संबंधित अधिकारियों एवं सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।

Related posts

कैरियर काउंसलर एवं विषय विशेषज्ञों के पैनल गठन के लिए आवेदन

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियाँ तेज, 21 जून तक जिलेभर में होंगे योग कार्यक्रम

Reva India News

राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा का हुआ गठन

Reva India News

Leave a Comment