Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सिलगी के बड़े तालाब में श्रमदान, ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ

मंडला, 3 मई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे एवं सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में जिले के विकासखंडों में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत सिलगी में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों के सहयोग से बड़े तालाब में श्रमदान कर साफ-सफाई का कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक श्री संतोष कुमार झारिया ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी के माध्यम से जल स्त्रोतों का संरक्षण, जीर्णोद्धार एवं पुनरुद्धार करना है। उन्होंने बताया कि 19 मार्च से 30 जून तक चलने वाला यह अभियान नदियों, तालाबों और कुओं जैसी पारंपरिक जल संरचनाओं को पुनर्जीवित करने, भू-जल स्तर बढ़ाने तथा जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

कार्यक्रम में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अभिषेक पटेल, आलोक पटेल, चंद्रेश नामदेव, हर्षित, प्रखर साहू, रितेश, अतुल पटेल, सुमित, आदर्श पटेल, शंकर, आनंद पटेल, अखिलेश नामदेव एवं शिवम आर्मो सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे। अंत में सभी प्रतिभागियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Related posts

सीएम हेल्पलाईन के निराकरण के लिए अग्रणी शाखा प्रबंधक को कलेक्टर ने दिया मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

मांडलाकटरा बाईपास के पास पलटा ट्रक

Reva India News

चिकित्सक टीम की वजह से एक महिला को मिला नया जीवन

Reva India News

Leave a Comment