Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंशी के निर्देशन में गश्त और चेकिंग अभियान

मंडला, 9 मई 2026

पुलिस अधीक्षक श्री राजेश रघुवंशी के निर्देशन में जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से शाम के समय गश्त एवं सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

थाना कोतवाली क्षेत्र के पड़ाव रोड में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। पुलिस द्वारा वाहन चालकों से पूछताछ करते हुए वाहनों में किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु या अवैध सामग्री की जांच की गई।

शहर के प्रमुख घाटों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पेट्रोलिंग भी की जा रही है। थाना कोतवाली एवं थाना महाराजपुर पुलिस की टीमों द्वारा नर्मदा घाट, संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त और चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों एवं अनावश्यक रूप से घूमने वाले व्यक्तियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा आमजन से संवाद स्थापित कर सुरक्षा एवं सतर्कता संबंधी आवश्यक समझाइश भी दी जा रही है।

Related posts

कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने संवाद को बनाया प्रमुख अस्त्र काउंसलर की भूमिका निभाई मुख्यमंत्री श्री चौहान ने

Reva India News

तिरंगा बाईक रैली में शामिल हुई मंत्री श्रीमती उइके

Reva India News

माँ नर्मदा नदी से मंडला जिले को पूरे विश्व में पहचान मिली है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रपटाघाट नर्मदा नदी में प्रतिदिन महाआरती का आयोजन किया जाएगा

Reva India News

Leave a Comment