Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला के चित्रकारों की चित्रकला व गोंड चित्रशैली प्रदर्शनी का शुभारंभ आज 6 दिवसीय रज़ा स्मृति में साहित्य के साथ – साथ बिखरेंगे कला के विभिन्न रंग

मंडला – मंडला की माटी से निकलकर विश्व पटल पर अपनी चित्रकारी बिखेरने वाले महान चित्रकार सैयद हैदर रज़ा की स्मृति में रज़ा फाउंडेशन द्वारा रज़ा स्मृति 2026 का आयोजन किया जा रहा है। रज़ा स्मृति का आयोजन 18 से 23 जुलाई 2026 तक चलेगा। इस अवसर पर चित्रकला प्रदर्शनी व गोंड चित्रशैली प्रदर्शनी का आयोजन सैयद हैदर रज़ा मार्ग स्थित  रज़ा कला वीथिका, मण्डला में सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक  होगा। प्रदर्शनी का शुभारंभ आज दिनांक 18 जुलाई 2026, शनिवार की शाम 5 बजे कलेक्टर  राहुल नामदेव धोटे के करकमलों से होगा। चित्रकला प्रदर्शनी  में जिले वरिष्ठ चिकित्सक व् कलाकार डाॅ.अरविंद अग्निहोत्री के चित्र प्रदर्शित होंगे। इनके अलावा वरिष्ठ चित्रकार पी एल डोंगरे, केंद्रीय विद्यालय के कला शिक्षक गजेंद्र सोनी, बॉटल आर्टिस्ट त्रिलोक सिंधिया, एस. राम जी, आशीष कछवाहा, अशोक सोनवानी, गरिमा ताम्रकार, कपिल लखेरा, अनिरुद्ध मिश्र, आदित्य वर्मा. शुभ साहू, आदित्य साहू, शुभम रैकवार, नीलांशु मण्डल के कार्य प्रदर्शित किये जायेगे। गोंड चित्रशैली प्रदर्शनी में सुमन बंदेवार, शशि भलावी, रचना भांवरे, प्रीति भांवरे, सोनिका रागनी, माघुरी मांवरे, मुस्कान रघुवंशी, हेमलता सिंगौर, पूनम रघुवंशी, भाग्यवती, ज्योति उईके, काजल बरया के चित्र प्रदर्शित किए जायेगे। इसके अतिरिक्त रज़ा स्मृति 2026 के अंतर्गत चित्रकला कार्यशाला, माटी पर रंग, छाते पर रंग का आयोजन 19 से 23 जलाई 2026 तक रज़ा कला वीथिका में होगा। संगोष्ठी (साहित्य और प्रकृति) का आयोजन 20, 21, 22 जुलाई 2026 होटल किंगफ़िशर में होगा। लकडी पर नक्काशी कार्यशाला का आयोजन 18 से 23 जुलाई 2026 तक माहिष्मती घाट मण्डला में होगा। सांस्कतिक संध्या का आयोजन भी माहिष्मती घाट मण्डला में 19 से 23 जुलाई की शाम 7:30 पर होगा। रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे ने समस्त कला प्रेमियों से अपील की है कि वे सभी आयोजनों में शामिल होकर रज़ा स्मृति को सफल व यादगार बनाने में अपनी महती भूमिका का निर्वहन करने की कृपा करें।

Related posts

कलेक्टर ने जनसुनवाई में कलरी बाई को दी आर्थिक सहायता  

Reva India News

आरएएमपी स्कीम के तहत एमएसएमई सशक्तिकरण हेतु कार्यशाला का आयोजन

Reva India News

जिले में मिले 26 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment