Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*शालिनी उईके का सिविल जज में हुआ चयन नगर का नाम किया गौरवान्वित*

नैनपुर— 2019 में सिविल जज की परीक्षा आयोजित की गई जिसके परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल 2022 को घोषित किए गए जिसमें अनुसूचित जनजाति वर्ग से शालिनी उईके सिविल जज में चयनित हुई।

जोकि अधिवक्ता संघ नैनपुर की सदस्य होकर शालिनी उईके प्रथम सिविल जज बनी।जो पिता शिवनारायण उईके माता अंजू उईके,तथा नगर के वार्ड क्रमांक 6 निवासी कैलाश प्रसाद मरकाम अपर सत्र न्यायधीश

बड़वानी,व कामता प्रसाद मरकाम अधिवक्ता नैनपुर की भांजी ।

शालिनी उईके ने अपनी मेहनत लगन परिश्रम से सफलतापूर्वक सिविल जज की परीक्षा मैं चयनित हुई इस सफलता में पिता शिवनारायण उईके माता अंजू उईके तथा कैलाश प्रसाद मरकाम अपर सत्र न्यायाधीश के समय-समय पर कुशल मार्गदर्शन व आशीर्वाद मिला जिससे आज सिविल जज बनने की सफलता प्राप्त हुई।

शालिनी उईके ने सिविल जज में चयनित होकर गौरव प्राप्त किया जिससे नैनपुर अधिवक्ता संघ तथा नगर एवं मंडला जिले का नाम रोशन किया। जिसके लिए बद्री प्रसाद मरकाम पूर्व अपर सत्र न्यायाधीश, कैलाश प्रसाद मकाम अपर सत्र न्यायाधीश,सुनील तिवारी अध्यक्ष अधिवक्ता संघ नैनपुर,अधिवक्ता कामता प्रसाद मरकाम, सुनील जंघेला,अनिल झारिया,पी.डी.बैरागी,,मनोज झारिया,अशोक झारिया,,पत्रकार दिनेश ठाकुर,सुजीत प्रजापति,सुजीत शुक्ला,विकास शुक्ला,कन्हैया मरकाम एवं नैनपुर अधिवक्ता संघ तथा नगर वासियों ने शालिनी उईक का सिविल जज मैं चयन होने पर हर्ष व्यक्त किया।

 

इनका कहना है

 

1— सिविल जज में चयनित होने पर मेरी इस सफलता का श्रेय मेरे मामा कैलाश प्रसाद मरकाम अपर सत्र जिला न्यायधीश,,पिता शिवनारायण उईके,माता अंजू उईके के मार्गदर्शन व सहयोग को जाता है।

शालिनी उईके,चयनित सिविल जज

2– अधिवक्ता संघ नैनपुर कि सदस्य रही शालिनी उईके का सिविल जज में चयन हुआ। वे हमेशा निष्ठा लगन परिश्रम से अपने कार्य को करते रही और आज सिविल जज में चयन हुआ उसके लिए मेरी एवं अधिवक्ता संघ की ओर से हर्ष व्यक्त करते हैं।

 

सुनील तिवारी

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष नैनपुर

Related posts

कोविड वैक्सीनेशन एवं आधारभूत व्यवस्थाओं की हुई समीक्षा

Reva India News

महिला कर्मचारी से अभद्र व्यवहार का मामला, भृत्य निलंबित

Reva India News

बिछिया जनपद सदस्य एवं पंचायतों के सभी पदों के लिए आरक्षण से संबंधित समस्त कार्यवाही 25 को जनपद मंडला सभाकक्ष में

Reva India News

Leave a Comment