Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रज़ा स्मृति में बड़ी संख्या में चित्रकारी करने पहुँच रहे कला प्रेमी प्रसिद्ध पण्डवानी गायिका ऋतु वर्मा की प्रस्तुति आज

मंडला – रज़ा फाउंडेशन द्वारा रज़ा स्मृति 2026 के दूसरे दिन चित्रकला कार्यशाला, माटी पर रंग, छाते पर रंग कार्यशाला की शुरुआत हुई। इस कार्यशाला में बड़ी संख्या में लोग चित्रकारी करने पहुंचे। बच्चों में ड्राइंग शीट और गुल्लक पेंट करने में ख़ास रूचि दिखाई तो वही युवतियों व महिलाओं ने गमले और छातों में चित्रकारी की। इसके अलावा मिटटी के चॉक पर भी कला प्रेमियों ने मिटटी की विभिन्न चीज़ें बनाना सीखा। रज़ा फाउंडेशन के श्री अखिलेश ने बताया कि रज़ा फाउंडेशन पिछले 10 वर्षों से साल में दो बड़े कार्यक्रम रज़ा साहब के जन्म दिवस व पुण्य तिथि पर आयोजित करता आ रहा है। इसके साथ ही ग्रीष्म अवकाश के दौरान बच्चों के लिए चित्रकला, गायन और नृत्य की कोचिंग दी जाती है। इसमें भी बच्चे पूरे उत्साह के साथ पेंटिंग, शास्त्रीय गायन व शास्त्रीय नृत्य की ट्रेनिंग लेते है। गायन की ट्रेनिंग जगदीश कछवाहा, नृत्य की रानू चंद्रौल व पेंटिंग अशोक सोनवानी द्वारा सिखाई जाती है। मंडला के लोगों में कला को लेकर काफी आकर्षण है। वे इसको बेहतर तरीके से समझ और सीख रहे है। पहले लोगों केवल उत्साह में पेंटिंग करते थे। अब हम देख रहे है कि उनके काम में लगातार निपुड़ता आ रही है। इससे हम उम्मीद करते है है कि मंडला के अन्य कलाकार भी रज़ा साहब की तरह विश्व पटल पर अपनी पहचान स्थापित करेंगे।

इस 6 दिवसीय रज़ा स्मृति में जहां रज़ा कला वीथिका में चित्रकला कार्यशाला, माटी पर रंग, छाते पर रंग कार्यशाला चल रही है। तो वहीं यहां लगी चित्रकला प्रदर्शनी भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। माहिष्मती घाट में लकड़ी में नक्काशी कार्यशाला चल रही है। यहां लकड़ी के कलाकार उज्ज्वल ओझा, आकाश बर्मन, मानस चक्रवर्ती, किशन यादव, रूपाली गुप्त, हरिओम अहिरवार, चन्दराम जयसवाल, धर्मेश पराशर, शत्रुन, चन्द्रेश कुमार माण्डवी, बलबती नेताम, मनोज द्विवेदी लकड़ी में नक्काशी कर अपनी कल्पना को साकार रूप देने का प्रयास कर रहे है। सोमवार से हॉटल ग्रैंड किंगफ़िशर में संगोष्ठी (साहित्य और प्रकृति) की शुरुआत होगी। “साहित्य और संसार तथा साहित्य और कलाए” शीर्षक से आयोजित इस संगोष्ठी में अष्ट भुजा शुक्ल, अरुण कमल, सदानन्द शाही, सुमन केशरी, गीताश्री, असंगघोष, विवेक निराला, सूर्यनारायण, अखिलेश, उदयन वाजपेयी, धुव शुक्ल, विमल कुमार, मुकेश कुमार, प्रियंका दुबे अपनी रचना प्रस्तुत करेंगी। सोमवार की शाम 7:30 बजे ऋतु वर्मा पण्डवानी गायन प्रस्तुत करेंगी। रज़ा फाउंडेशन के सदस्य सचिव संजीव चौबे ने समस्त कला प्रेमियों से रज़ा स्मृति के सभी कार्यक्रमों में उपस्थिति की अपील की है।

Related posts

आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत किसान चौपाल कार्यक्रम आयोजित  

Reva India News

एनीमिया और सिकल सेल से पीड़ित मरीजों से की गई गृहभेंट

Reva India News

28 मार्च की रात्रि 11.30 बजे से 29 मार्च की सायं 5 बजे तक बंद रहेंगी मदिरा दुकानें

Reva India News

Leave a Comment