Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनजातीय कार्य विभाग का कोई भी विद्यालय न रहे शिक्षकविहीन – डीएम 31 जुलाई तक शिक्षकों की पदस्थापना पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने किया सहायक आयुक्त कार्यालय का निरीक्षण

मंडला, 20 जुलाई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने सोमवार को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय की कार्यप्रणाली, स्थापना शाखा, निर्माण शाखा सहित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यालय की सभी फाइलें सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखी जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यालय परिसर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा रेस्ट रूम की आवश्यक मरम्मत कराकर उन्हें व्यवस्थित रखा जाए।

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने स्थापना शाखा की समीक्षा करते हुए कहा कि जनजातीय कार्य विभाग अंतर्गत ऐसा कोई भी विद्यालय न रहे जहाँ शिक्षक की पदस्थापना न हुई हो। ऐसे शिक्षकविहीन विद्यालयों की समस्या का समाधान 31 जुलाई तक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सहायक आयुक्त स्वयं फील्ड में जाकर विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण करें तथा बच्चों से फीडबैक लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान लंबित न्यायालयीन प्रकरणों का समय पर जवाब प्रस्तुत करने तथा टीएल एवं जनसुनवाई के प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान सहायक आयुक्त श्री अरूण शुक्ला द्वारा जानकारी दी गई कि 111 छात्रावासों में 24 करोड़ की लागत से मरम्मत कार्य जारी है, जिस पर कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने इसे शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 27 नवम्बर 2023

Reva India News

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्षीय वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य कवरेज

Reva India News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सफल संचालन हेतु मजिस्ट्रियल ड्यूटी के आदेश

Reva India News

Leave a Comment