Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

53 हितग्राही बायोफ्लॉक तकनीक से करेंगे मछली पालन विश्वस्तरीय बनेगी कला वीथिका, जीर्णोद्धार के निर्देश नॉन-अटेंडेड शिकायतों को लेकर 18 अधिकारियों पर जुर्माना समय-सीमा की बैठक आयोजित

मंडला, 20 जुलाई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने समय-सीमा बैठक में विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का गंभीरता और गुणवत्ता के साथ समय पर निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने नॉन अटेंडेड शिकायतों को लेकर 18 अधिकारियों पर 11-11 सौ रूपए का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नामांतरण सहित अन्य राजस्व प्रकरणों का समयबद्ध पंजीयन एवं निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा आवेदन आने के साथ ही आरसीएमएस पोर्टल पर उसे दर्ज किया जाए। साथ ही आरसीएमएस पोर्टल पर नामांतरण प्रकरण दर्ज न किए जाने पर मोहगाँव नायब तहसीलदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

53 हितग्राही बायोफ्लॉक तकनीक से करेंगे मछली पालन

 

बैठक में मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा के दौरान बताया गया कि बायोफ्लॉक तकनीक से मत्स्य पालन के लिए 53 नए हितग्राहियों की बैंक प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। कलेक्टर ने इस संबंध में शीघ्र क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को मुख्यमंत्री मानधन योजना के लंबित पंजीयन अपने स्तर पर शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहंती को मेडिकल वेस्ट के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा।

विश्वस्तरीय बनेगी कला वीथिका, जीर्णोद्धार के निर्देश

 

बैठक में मंडला की कला वीथिका के संरक्षण एवं जीर्णाेद्धार पर भी चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को भवन के रेस्टोरेशन का विस्तृत एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश देते हुए कहा कि कला वीथिका को भव्य एवं विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मछली प्रजनन काल के दौरान 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्याखेट पर प्रतिबंध

Reva India News

कलेक्टर सोमेश मिश्रा का सख्त रुख: स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

Reva India News

निरोग रहना हमारे जीवन को सुखमय और सफल बनाता है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने 55 लाख की लागत से उप सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन किया

Reva India News

Leave a Comment