Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

20 जुलाई को जिले में औसतन 10.7 मिमी वर्षा दर्ज

मंडला, 20 जुलाई 2026

जिले में सोमवार, 20 जुलाई 2026 को औसतन 10.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त वर्षा प्रतिवेदन के अनुसार, जिले में 1 जून से 20 जुलाई 2026 तक कुल 319.6 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि गत वर्ष इसी अवधि में 958.5 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी। इस प्रकार इस वर्ष अब तक पिछले वर्ष की तुलना में 638.9 मिमी कम वर्षा हुई है।

तहसीलवार वर्षा की बात करें तो निवास तहसील में सर्वाधिक 27.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा मंडला में 15.6 मिमी, घुघरी में 14.1 मिमी, बिछिया में 3.6 मिमी, नारायणगंज में 3.7 मिमी, जबकि नैनपुर तहसील में वर्षा दर्ज नहीं की गई।

1 जून से 20 जुलाई 2026 तक की संचयी वर्षा के अनुसार मंडला तहसील में 434.0 मिमी, घुघरी में 378.7 मिमी, बिछिया में 355.2 मिमी, नैनपुर में 323.6 मिमी, निवास में 248.0 मिमी तथा नारायणगंज में 145.2 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है।

भू-अभिलेख विभाग के अनुसार जिले की सामान्य वार्षिक औसत वर्षा 1326.2 मिमी तथा जिला मुख्यालय (मंडला तहसील) की सामान्य वार्षिक औसत वर्षा 1442.6 मिमी निर्धारित है। प्रशासन द्वारा जिले में वर्षा की स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Related posts

मेडिकल बोर्ड 19 को स्थगित, 26 अप्रैल को जारी रहेंगी मेडिकल बोर्ड की सेवाएं

Reva India News

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने माहिष्मती घाट के ’लोगो’ का विमोचन किया

Reva India News

3 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए

Reva India News

Leave a Comment