Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अनुसूचित जनजाति कल्याण योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक 25 को

मंडला, 21 जुलाई 2026

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य श्री भगत सिंह नेताम द्वारा 25 जुलाई 2026 को मंडला जिले में अनुसूचित जनजाति वर्ग के कल्याण हेतु संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक प्रातः 11 बजे जिला योजना भवन में संपन्न होगी।

बैठक में भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के हित में संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, विभागीय उपलब्धियों तथा लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। बैठक में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी के अधिकारी उपस्थित रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री भगत सिंह नेताम प्रातः मंडला पहुंचने के उपरांत सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे तथा इसके बाद कलेक्टर सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। बैठक समाप्त होने के पश्चात वे दोपहर में मंडला से अपने अगले निर्धारित प्रवास के लिए प्रस्थान करेंगे। इस समीक्षा बैठक का उद्देश्य अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए संचालित शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना, विभागीय समन्वय को मजबूत बनाना तथा हितग्राहियों को समयबद्ध लाभ सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करना है।

 

 

 

 

 

Related posts

स्व-सहायता समूह से मिली नई उड़ान, आत्मनिर्भर बनी दिव्या ठाकुर स्वावलंबन की ओर प्रेरणादायी कदम

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन के बेहतर निराकरण के लिए मिले प्रशस्ति पत्र

Reva India News

भीमा नंदा एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

Leave a Comment