Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा…..प्रफुल्ल मिश्रा .कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिला विरोधी बयान पर भाजपा ने की कड़ी निंदा

                                           मंडला, दिनांक 26 अगस्त 2025। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिला विरोधी बयान की कड़ी निंदा की है। जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि “आज जब प्रदेश और देशभर की करोड़ों बहनें सात्विक श्रद्धा और आस्था के साथ हरितालिका तीज का व्रत रख रही हैं, ऐसे पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा महिलाओं को शराबी कहकर संबोधित करना न केवल महिलाओं का घोर अपमान है बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं का भी अनादर है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए बहनें लाड़ली होती हैं, जिनके सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार सतत प्रयास करती है। वहीं कांग्रेस के लिए बहनें शराबी हैं। यह कांग्रेस की दूषित मानसिकता और महिला विरोधी सोच को उजागर करता है।

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कड़ी प्रतिक्रिया देते कहा कि कांग्रेस में कभी महिलाओं को तंदूर में जलाया गया, तो कभी उन्हें आत्महत्या के लिए विवश किया गया। कांग्रेस के कई बड़े नेताओं ने समय-समय पर महिलाओं को ‘टंच माल’, ‘सजावटी सामान’ कहा अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें शराबी बहन कहकर संबोधित किया है। उन्होंने ‘शराबी’ कहकर उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाई है।
प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अपमान से भरा पड़ा है। कभी कांग्रेस नेताओं ने महिलाओं को टंच माल और सजावटी सामान कहा, कभी उन्हें आत्महत्या के लिए विवश किया गया, और अब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने उन्हें शराबी बहन कहकर संबोधित किया।
उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस बयान से सहमत हैं? यदि नहीं, तो उन्हें प्रदेश की करोड़ों बहनों से माफी मांगनी चाहिए। अन्यथा उनका मौन उनकी सहमति ही माना जाएगा।
प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की यही सोच बताती है कि वह किस तरह महिलाओं का सम्मान करती है। भाजपा सरकार कन्यापूजन जैसे पावन कार्यक्रमों से अपने कार्य की शुरुआत करती है, जबकि कांग्रेस महिलाओं को अपमानित करने वाले बयान देती है।
अंत में भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि जीतू पटवारी का यह बयान कांग्रेस की महिला विरोधी मानसिकता का ताजा उदाहरण है। मण्डला जिले व प्रदेश की जनता महिलाओं का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और कांग्रेस को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा।

Related posts

मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना से संबंधित जानकारी

Reva India News

“One Nation One Student ID” के तहत कक्षा 1 से 8 की शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की अपार आई.डी. बनाई जाएगी

Reva India News

भपसा में आयोजित किया गया बाल श्रम के संदर्भ में जागरूकता कार्यक्रम  

Reva India News

Leave a Comment