Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में प्रवेश हेतु ऑफलाइन पंजीयन प्रारंभ 26 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन

मंडला, 22 जुलाई 2026

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं तक रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑफलाइन पंजीयन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। विद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी 26 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।

प्राचार्य श्री आरएस उलाड़ी द्वारा बताया गया कि कक्षा 11वीं कॉमर्स में 20, कक्षा 11वीं विज्ञान में 2, कक्षा 12वीं कॉमर्स में 17 तथा कक्षा 12वीं विज्ञान में 4 रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया केंद्रीय विद्यालय संगठन के शैक्षणिक दिशा-निर्देश 2026-27 के अनुसार संपन्न होगी।

प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर विद्यालय में ऑफलाइन आवेदन जमा करना होगा। विद्यालय ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करें। विद्यालय प्रशासन ने बताया कि प्रवेश संबंधी विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए अभिभावक विद्यालय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

बीईओ मंडला ने आयकर रिटर्न भरने संबंधी निर्देश जारी किए

Reva India News

बिछिया, नैनपुर एवं नारायणगंज में हटाया गया अतिक्रमण 65 लाख रूपए से अधिक की भूमि हुई मुक्त  

Reva India News

सुरक्षित आवागमन हेतु सड़कों के गड्ढे में भराव और क्षतिग्रस्त सड़कों को दुरूस्त करें छात्रावासों के संचालन में लापरवाही बरतने पर वार्डनों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी जिले से मजदूरों का पलायन कराने वाले व्यक्तियों/एजेंटों का डाटाबेस तैयार रखें नर्मदा नदी के घाटों की मरम्मत, रंग-रोगन और सौन्दर्यीकरण किया जाएगा कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने सोमवार को जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में दिए निर्देश

Reva India News

Leave a Comment