Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनगणना-2027 के सफल संचालन हेतु प्रशिक्षण सम्पन्न

मंडला, 22 जुलाई 2026

जिले में आगामी जनगणना-2027 के सफल एवं प्रभावी संचालन की तैयारियों के तहत चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना कार्य से संबंधित राजस्व ग्राम एवं नगर निर्देशिका आंकड़ों का संकलन, सत्यापन तथा डीसीएचबी पोर्टल एवं मोबाइल ऐप से संबंधित प्रक्रियाओं की जानकारी प्रदान करना था।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 27 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें सभी चार्ज अधिकारियों को जनगणना संबंधी तकनीकी एवं प्रशासनिक पहलुओं का विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसी क्रम में 22 जुलाई 2026 को जिला योजना भवन, मंडला में 51 क्षेत्र प्रभारियों (चार्ज अधिकारियों) का एक दिवसीय प्रशिक्षण राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स द्वारा आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जनगणना कार्य की प्रक्रियाओं, डिजिटल पोर्टल के उपयोग, आंकड़ों के संकलन एवं सत्यापन की विधियों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती क्षमा सराफ एवं अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने जनगणना कार्य को पूरी गंभीरता, पारदर्शिता एवं समयबद्ध तरीके से संपादित करने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण के माध्यम से जनगणना-2027 के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को आवश्यक तकनीकी दक्षता एवं व्यवहारिक जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Related posts

रपटा घाट में किया गया श्रमदान, दिलाई गई स्वच्छता की शपथ

Reva India News

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी डॉ. लोहिया की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

Reva India News

माहवारी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य प्रबंधन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Reva India News

Leave a Comment