Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

गुरु पूर्णिमा पर आध्यात्मिक चेतना और भारतीय संस्कृति के संरक्षण का संदेश

मंडला, 22 जुलाई 2026

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्रीकृष्ण पथ न्यास, मंडला ने जिलेवासियों से भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक मूल्यों तथा गुरु-शिष्य परंपरा को आत्मसात करने का आह्वान किया है। न्यास ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल श्रद्धा का पर्व नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, संस्कार और ज्ञान के प्रति समर्पण का प्रतीक है।

न्यास द्वारा जारी अपील में सभी नागरिकों से भारतीय संस्कृति के संरक्षण और सामाजिक जागरूकता के लिए सात संकल्प लेने का आग्रह किया गया है। इनमें घर-घर श्रीमद्भगवद्गीता का अध्ययन, युवाओं को नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना, भारतीय परंपराओं के अनुरूप विवाह एवं सामाजिक आयोजनों को बढ़ावा देना, पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण, गौसेवा, परिवार में नैतिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन तथा समाज में सद्भाव और सेवा भावना का विस्तार शामिल है।

न्यास ने जिले के सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संगठनों से भी इन संकल्पों को जन-जन तक पहुँचाने की अपील की है, ताकि भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन हो सके।

Related posts

जनसुनवाई में पहुंचे 110 आवेदक, सीईओ जिला पंचायत ने दिए निराकरण के निर्देश

Reva India News

आनंदम् में अतिरिक्त सामग्री दान करने आगे आएं

Reva India News

नर्मदा जयंती पर नामदेव परिवार ने भेंट की चुनरी

Reva India News

Leave a Comment