Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता सत्र आयोजित

मंडला, 22 जुलाई 2026

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में अशासकीय हायरसेकेंडरी स्कूल बड़ी खैरी में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को जेंडर संवेदनशीलता, समाज में लड़के एवं लड़कियों की समानता तथा भेदभाव समाप्त करने का संदेश दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग एवं वन स्टॉप सेंटर द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता एवं सेवाओं की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

जागरूकता सत्र के दौरान आवश्यक हेल्पलाइन नंबरों- महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112 की जानकारी प्रदान की गई। इसके अलावा विद्यार्थियों को शिक्षा का अधिकार, समानता का अधिकार, साइबर सुरक्षा, बाल विवाह निषेध कानून तथा बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम के बारे में भी जागरूक किया गया।

Related posts

चहुँमुखी विकास के साथ उपलब्धियों भरा रहा एक वर्ष

Reva India News

उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस स्टॉफ को किया गया सम्मानित

Reva India News

25 दिवसीय स्वरोजगार प्रशिक्षण का समापन

Reva India News

Leave a Comment