Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

किसी ने खींचा रथ तो किसी लगाई झाडू भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब जगह-जगह हुआ स्वागत

मण्डला। 24 जुलाई को मंडला में भगवान जगन्नाथ स्वामी की रथ यात्रा भव्यता से निकाली गई। अन्तर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ(इस्कॉन) के द्वारा आयोजित इस रथ यात्रा में सैकड़ो की संख्या में धर्मप्रेमियों ने शामिल होकर भगवान जगन्नाथ स्वामी का रथ खींचा और नगर भ्रमण कराया। रथ यात्रा के पूर्व सराफा बाजार स्थित श्रीराम मंदिर में भगवान जगन्नाथ भगवान बलदेव, बहन सुभद्रा की विधि विधान से स्थापना की गई और यहां पर महाआरती के साथ भगवान जगन्नाथ स्वामी को 56 भोग अर्पण किए गए। मातृशक्तियों ने विभिन्न प्रकार के पकवान मिष्ठान तैयार किए और भगवान जगन्नाथ स्वामी को अर्पित किए। इस दौरान हरे कृष्णा राधे कृष्णा के भजन के साथ धर्मप्रेमियों ने भगवान जगन्नाथ स्वामी से अपने दुख हरने की कामना मांगी और भगवान जगन्नाथ स्वामी को रथ में विराजमान कराया गया। प्रेम अवतार दास स्वामी जी ने विधि विधान से पूजन करते हुए महाआरती की वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, वरिष्ठ समाजसेवी गणेश जसवानी, सामाजिक कार्यकर्ता नीरज अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता विनय मिश्रा और सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर कांसकार, उमाशंकर गुड्डू सिंधिया ने नारियल कपूर से पूजन कर नालियल फोडक़र रथ की डोर खेंची जैसे ही रथ आगे बढ़ा तो पुष्पवर्षा के साथ रिमझिम फूहार से भक्तीमय वातावरण बना और जय जगन्नाथ के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा। रथ यात्रा उदय चौंक बड़ चौराहा, चिलमन चौंक, बस स्टैंड, लालीपुर, बिंझिया, नेहरू स्मारक, बैगाबैगी चौक से कलेक्ट्रेट होते हुए कार्यक्रम स्थल इस्कॉन सेंटर जगन्नाथ हाई स्कूल के सामने पहुंची जहां पर पूजन पाठ के साथ महाप्रसादी का वितरण हुआ। रथ महोत्सव में नगर के विभिन्न स्थानो में सामाजिक संगठनों के द्वारा स्वागत किया गया और धर्मप्रेमियो ने भगवान जगन्नाथ स्वामी की जगह-जगह आरती करते हुए जयघोष के साथ जय जगन्नाथ के नारे लगाए। इस्कॉन उज्जैन के चेयरमैन एवं दीक्षा गुरु पूज्य श्रीमद भक्तिप्रेम स्वामी महाराज के मार्गदर्शन में इस वर्ष मध्यप्रदेश के लगभग 70 स्थानों पर भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की रथयात्रा का आयोजन किया गया है। प्रेम अवतार दास स्वामी जी ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय कृष्णाभावनामृत संघ इस्कॉन के तत्वाधान में आयोजित की गई है। वहीं मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग एवं श्रीकृष्ण पाथेन्यास एवं महाराजा विक्रमादित्य शोध पीठ के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित है। इस रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ जो कि भगवान कृष्ण हैं व उनके बड़े भाई बलभद्र जो बलराम जी हैं और बहन सुभद्रा जो कि अर्जुन की पत्नी हैं के साथ बड़े शान से सौंदर्य तरीके से सजाये गये सुसज्जित रथ के साथ मंडला के निवासियों पर अपनी कृपा कटाक्ष बरसाते हुए आए हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि भगवान के रथ-दर्शन से करोड़ों जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं और यह रथयात्रा उसी कृपा का विस्तार है। वरिष्ठ समाजसेवी गणेश जसवानी ने बताया कि यह दो किलोमीटर लंबी रथयात्रा दोपहर 2 बजे सराफा बाजार स्थित श्रीराम मंदिर से निकाली गई। मंडला की इस विशाल रथ यात्रा जो कि नगर में आकृर्षण और चर्चा का विषय बन गई जिसकी मुख्य वजह ऐसा रथ जो 15 फीट ऊंचा विशेष रथ जिसमें 10 फीट ऊंचा समायोज्य गुंबद भी रहा है। जो उज्जैन से मंडला लाया गया था। पूरे मार्ग में 20 से अधिक स्वागत स्थलों पर भगवान की आरती छप्पन भोग पुष्पमाला के साथ जोरदार स्वागत धर्मप्रेमी सामाजिक संगठनों ने किया। इस शोभायात्रा में विशेष आकर्षण के रूप में आदिवासी सांस्कृतिक दल शामिल रहा जिससे आदिवासी सांस्कृति की झलक दिखाई दी। बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। रथयात्रा में भक्तों की टोली ने पूरे मार्ग में हरिनाम संकीर्तन करती हुई वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सामाजिक कार्यकर्ता नीरज अग्रवाल ने कहा कि  रथ का खींचना जीवन की आध्यात्मिक यात्रा को दर्शाता है जो आत्मा को भौतिक बंधनों से मुक्त कर ईश्वर की ओर ले जाती है। सैकड़ो भक्तों का एक साथ रथ खींचना सामूहिक भक्ति, एकता, और सहयोग की शक्ति को प्रकट करता है। यह उत्सव विनम्रता का पाठ पढ़ाता है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, वरिष्ठ अधिवक्ता मनोज फागवानी, अनिल वीरानी, सुरेन्द्र पमनानी, सुधीर कांसकार, गणेश जसवानी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ अशोक मर्सकोले, नगर पालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, भाजपा नेता पारस असरानी, राजेश क्षत्री, रोहित बघेल, मुकेश सोनी, अनमोल अग्रवाल, पार्षद सुधीर मिश्रा, सुनील मिश्रा, इन्द्रेश बब्बल खरया, रोचीराम गुरवानी, अंकित नामदेव, रेनू कछवाहा, गुड्डू सिंधिया, किशोर रजक, दिनेश दुबे, आकाश क्षत्री, रंजीत कछवाहा, आरती राजपूत, संतोष सोनू भलावी उपस्थित रहे।

Related posts

कान्हा नेशनल पार्क के खटिया गेट से पर्यटन सीजन का शुभारंभ मंत्री श्रीमती उइके एवं सांसद श्री कुलस्ते ने किया पर्यटकों का स्वागत

Reva India News

20 एवं 21 फरवरी को भी होगा राशन वितरण

Reva India News

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment