Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मोहगांव में दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान अंतर्गत पशु पालकों को किया जागरूक

मंडला, 23 दिसंबर 2025

प्रदेश में पशुपालकों, किसानों की आय बढ़ाने एवं दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए पशु पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 17 दिसंबर से दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत पशु पालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पशुपालकों, किसानों के घर जाकर पशु स्वास्थ, पशु पोषण एवं पशु नस्ल सुधार से सम्बंधित जानकारी दी जा रही है।

मंगलवार को जनपद पंचायत मोहगांव अध्यक्ष श्री गतसिंह भवेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहगांव श्री कमल रंधावा, राज्य स्तरीय दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान नोडल अधिकारी डॉ. अमिताब बैनर्जी एवं विकासखंड पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. दुरपत मरावी द्वारा ग्राम पंचायत गिठार मलपहरी, सिंगारपुर एवं उमरिया में पशु पालकों के घर जाकर ग्रह भेंट की एवं पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण एवं पशु नस्ल सुधार से सम्बंधित जानकारी दी।

Related posts

# मंडला के नैनपुर में बुधवारी चौक बना सट्टे का बाजार! ## पुलिस थाने के नाक के नीचे कथित अवैध कारोबार, आखिर किसका है संरक्षण?

Reva India News

घुघरी में गंगा दशहरा पर जल संरक्षण का जनसंकल्प, माँ नर्मदा पूजन से गूंजा “जल बचाओ” का संदेश

Reva India News

कम्प्रेहेंसिव होमस्टेट मॉडल से बदली जन्नू धुर्वे की जिंदगी सुरेहली वाटरशेड में मल्टी लेयर क्रॉप से बढ़ी आय और पोषण सुरक्षा

Reva India News

Leave a Comment