Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मेहनत और प्रतिभा की नई मिसाल राष्ट्रपति भवन तक पहुँची ग्रामीण अंचल की बेटी पीहू परस्ते

मंडला, 3 सितम्बर 2026

सीमित संसाधनों और ग्रामीण परिवेश में रहकर भी हौसलों की उड़ान कितनी ऊंची हो सकती है, मंडला जिले के बीजाडांडी विकासखंड की 12 वर्षीय बेटी पीहू परस्ते ने यह साबित कर दिखाया है। ग्रामीण अंचल से निकलकर देश के सर्वाेच्च सदन राष्ट्रपति भवन तक का सफर तय कर पीहू ने न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। पीहू की यह सफलता गांव तथा क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा बन रही है।

 

94.29 प्रतिशत अंकों के साथ किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

 

पीहू वर्तमान में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, बरबटी में कक्षा 7वीं की छात्रा हैं। पढ़ाई के प्रति बेहद गंभीर और कुशाग्र बुद्धि की धनी पीहू ने अपनी कक्षा में 94.29 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया है। उनकी इस असाधारण उपलब्धि ने शिक्षकों और सहपाठियों के बीच उन्हें एक विशेष पहचान दिलाई और उनकी अद्वितीय प्रतिभा का लोहा मनवाया।

 

राष्ट्रपति भवन में महामहिम से ऐतिहासिक मुलाकात

 

इसी उत्कृष्ट प्रतिभा और शैक्षणिक योग्यता के कारण पीहू को मध्य प्रदेश के चुनिंदा प्रतिभावान बच्चों की सूची में शामिल किया गया। 26 अगस्त 2026 को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान पिहू को देश की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अद्वितीय सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह दिन पीहू और उनके परिवार के जीवन का सबसे ऐतिहासिक और अविस्मरणीय दिन बन गया।

 

सफलता के पीछे परिवार और आजीविका मिशन का संबल

 

पीहू ग्राम पंचायत टिकरिया की निवासी हैं। उनके पिता श्री सति लाल परस्ते एक कृषक हैं, वहीं उनकी माता श्रीमती कलावती परस्ते राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बीजाडांडी में बैंक सखी और बीमा सखी के रूप में सक्रिय हैं। माँ की आत्मनिर्भरता और पिता के कठिन परिश्रम ने ही पीहू को जीवन में कुछ बड़ा करने की प्रेरणा दी। पीहू ने अपनी इस सफलता का माता-पिता तथा गुरूजनों को दिया है।

Related posts

मुस्कान ज्वेलर्स का शुभारंभ 21 अप्रैल को

Reva India News

विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान 4 नवंबर से

Reva India News

जिले के युवा अग्निपथ प्रशिक्षण प्रोजेक्ट योजना से जुड़कर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके प्रधानमंत्री आवास योजना से गरीबों को रहने के लिए पक्का मकान मिला है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके युवा तकनीकि शिक्षा जरूर सीखें इससे रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते रानी दुर्गावती महाविद्यालय में स्थित ऑडीटोरियम में रानी दुर्गावती पंचशती समारोह, स्वच्छता ही सेवा 2024, प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृति वितरण एवं गृह प्रवेश और अग्निपथ प्रशिक्षण प्रोजेक्ट योजना का कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

Leave a Comment