Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रीकृष्ण पर्व पर सजी कृष्ण आख्यान की मनमोहक प्रस्तुतियाँ

मंडला, 5 सितम्बर 2026

श्रीकृष्ण पर्व के अवसर पर संस्कृति विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा श्रीकृष्ण आख्यान की कला अभिव्यक्तियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ज्ञानदीप इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल, मंडला में किया गया। कार्यक्रम में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों एवं लीलाओं को नृत्य, नाटिका और भक्ति गायन के माध्यम से जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में ‘गोवर्धन धारण’ केंद्रित नृत्य नाटिका डॉ. नेहा विश्वकर्मा एवं साथी, जबलपुर द्वारा प्रस्तुत की गई। वहीं ‘सुदामा मिलन प्रसंग’ पर आधारित नृत्य नाटिका मोहिनी गोरे एवं साथी, जबलपुर ने प्रस्तुत की। इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, सुदामा के प्रति उनके स्नेह तथा भक्ति भावना से भाव-विभोर किया।

कार्यक्रम में रुद्रकांत ठाकुर एवं साथी, सिवनी द्वारा भक्ति गायन की प्रस्तुति भी दी गई। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का आयोजन श्रीकृष्ण पाथेय न्यास, मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन मंडला के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने सहभागिता कर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। इस दौरान सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रफुल्ल मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री हुनेंन्द्र घोरमारे, एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री अखिलेश उपाध्याय ने किया।

Related posts

 अंजनिया चौकी की कार्यवाही स्थाई वारंट तामील–* 

Reva India News

आरडी कॉलेज में रोजगार मेला 9 को

Reva India News

भाजपा कार्यालय में हुआ संत रविदास मंगल कलश पूजन एवं महारुद्राभिषेक

Reva India News

Leave a Comment