Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आजीविका मिशन ने सामाजिक चुनौतियों से लड़ने का साहस दिया – मंत्री श्रीमती उइके नमो युवा शक्ति कार्यक्रम में ‘लखपति दीदियों’ ने साझा की सफलता की कहानियाँ, प्रधानमंत्री को किया धन्यवाद

मंडला, 17 सितम्बर 2026

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम में स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं एवं लखपति बहनों का सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित कैबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतिया उइके ने कहा कि आजीविका मिशन ने ग्रामीण महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया है। समूहों में जुड़ने के बाद महिलाओं ने सामाजिक कुरीतियों से लड़ने की क्षमता आई है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। अब हमारी महिलाएं बस से लेकर ड्रोन तक चला रही हैं। कार्यक्रम से पूर्व मंत्री श्रीमती उइके ने समूह की महिलाओं के साथ रंगोली भी उकेरी।

सम्मेलन में लखपति दीदियों की कहानी ने बटोरी तालियाँ

 

महिलाओं ने स्व-सहायता समूहों से जुड़ने के बाद उनके जीवन में आए बदलाव, आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। महिलाओं ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने के साथ-साथ आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता भी मिली है। कार्यक्रम में लखपति बहनों का सम्मेलन महिलाओं के लिए प्रेरणादायक रहा। विभिन्न समूहों से आई महिलाओं ने अपनी आजीविका गतिविधियों के अनुभव साझा किए और बताया कि समूह के माध्यम से वे अलग-अलग गतिविधियों से जुड़कर अपनी आय में वृद्धि कर रही हैं। ई-रिक्शा संचालन सहित विभिन्न आजीविका एवं सामूहिक गतिविधियों के माध्यम से महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। कार्यक्रम के दौरान बिछिया से दीदी श्रीमती लक्ष्मी बैरागी, मोहगांव से श्रीमती शीला धुर्वे एवं श्रीमती मंजू को सम्मानित भी किया गया।

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम ने कहा कि आज महिलाएं अपनी मेहनत और सामूहिक प्रयासों से आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में महिलाओं द्वारा साझा की गई सफलता की कहानियाँ अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्त्रोत हैं। समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल अपनी आजीविका मजबूत कर रही हैं, बल्कि परिवार और समाज में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

कार्यक्रम में बिछिया विधायक श्री नारायण सिंह पट्टा ने कहा कि आजीविका समूहों के गठन के समय महिलाएं बिखरी हुई थीं, लेकिन आज समूह-समूह में संगठित होकर संगठन की शक्ति को पहचान रही हैं। स्व-सहायता समूहों ने महिलाओं को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ ही उन्हें आत्मनिर्भर बनने का मंच उपलब्ध कराया है। कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी लखपति बहनों के सम्मेलन को प्रेरणादायक बताते हुए महिलाओं द्वारा किए जा रहे प्रयासों और उनकी सफलता की कहानियों की सराहना की। कार्यक्रम के पूर्व स्व-सहायता समूह की महिलाओं एवं उनकी बालिकाओं के लिए खेल गतिविधियाँ भी आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता श्री प्रफुल्ल मिश्रा, सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, एसडीएम मंडला श्री शैलेन्द्र चौधरी, डीपीएम एनआरएलएम श्री बीडी भैसारे सहित विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी एवं समूह की दीदियाँ उपस्थित रहीं।

Related posts

खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग की सख्ती, बीज विक्रेताओं के यहाँ औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताएं

Reva India News

4 से 23 अक्टूबर तक बधियाकरण कार्यक्रम

Reva India News

जिले को 560 एमटी यूरिया प्राप्त हुआ चिरईडोंगरी में लगी चंबल फर्टीलाईजर की रैक  

Reva India News

Leave a Comment