Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा संकल्प अभियान पर बच्चों ने बनाया भारत का नक्शा …… .नैनपुर में भव्यता के साथ संपन्न हुआ सेवा का रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम

मण्डला। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नैनपुर के जे. आर. सी. मैदान में ‘सेवा के रंग, राष्ट्र के संग’ थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों विद्यार्थियों ने अनुशासन और सामूहिक सहभागिता के साथ मानव रंगोली के माध्यम से भारत का विशाल नक्शा तैयार कर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश की कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रहीं।

 

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला महामंत्री नरेश चंद्रोल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती  कृष्णा पंजवानी, ने भारत माता को माल्यार्पण कर आयोजन का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर मानव रंगोली के माध्यम से भारत की भौगोलिक आकृति को साकार किया। मानव रंगोली की सबसे खास बात यह रही कि इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की 34 प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया गया। विद्यार्थियों की सहभागिता से तैयार इस प्रस्तुति के जरिए सरकार की विभिन्न योजनाओं और उनके उद्देश्य को आम लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

जेआरसी मैदान में मानव रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने देश के प्रति सम्मान, गौरव और समर्पण की भावना को अभिव्यक्त किया। विद्यार्थियों ने भारत का मानचित्र बनाकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया, वहीं दूसरी ओर नक्शे में केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं को प्रदर्शित कर उनके प्रति जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। इस दौरान पूर्व मीसाबंदी खुब्बीलाल नामदेव, पूर्व जिलाध्यक्ष बालकिशनखंडेलवाल, मंडल अध्यक्ष राकेश रजक, शिव रानू राजपूत, मंडल महामंत्री सुभाष सेन, नीतेश झारिया सहित नैनपुर नगर मंडल के पदाधिकारी,एवं मोर्चा प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Related posts

हर पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ दें – मुख्यमंत्री प्रदेश में मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान 11 दिसम्बर से 26 जनवरी तक चलेगा – मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में प्रत्येक पंचायत और नगरीय निकाय के वार्डों में लगेंगे शिविर मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉफ्रेंसिंग से लोक कल्याण अभियान की तैयारियों के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से किया संवाद

Reva India News

मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के यशस्वी जीवन की कामना के साथ समर्पित की गई पंच चौकी महा आरती मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर की गई आतिशबाजी

Reva India News

कलेक्टर ने अग्निवीर कौशल प्रशिक्षण के कार्ययोजना पर चर्चा की

Reva India News

Leave a Comment