Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मनेरी की औद्योगिक इकाइयों का सीएसआर ऑडिट करें – कलेक्टर कुटीर उद्योगों की लिस्टिंग और वृहद रोजगार मेले के आयोजन पर दिया जोर

मंडला, 15 अक्टूबर 2026

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में गुरुवार को जिला स्तरीय कौशल विकास समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने की। बैठक में कलेक्टर श्री धोटे ने कहा कि विभागीय समन्वय से जिले का विस्तृत जिला कौशल विकास योजना तैयार किया जाए। बाजार की माँग के अनुसार योजना बनाई जाए ताकि अधिक से अधिक रोजगार के अवसर सृजित हो सकें। हमारा मुख्य फोकस युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

जीएम डीआईसी को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि मनेरी की सभी औद्योगिक इकाइयों का सीएसआर ऑडिट कर 5 दिवस में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि मनेरी औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों से रिक्त पदों की जानकारी प्राप्त की जाए और आवश्यकता अनुसार युवाओं को ट्रेंड (प्रशिक्षित) किया जाए।कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि जिले में शीघ्र ही एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जाना है, जिसमें न्यूनतम 3000 बेरोजगार युवाओं को प्लेसमेंट दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए रोजगार कार्यालय एवं संबंधित विभाग समन्वय से कार्य करें।

कलेक्टर श्री धोटे ने जिला प्रबंधक कुटीर एवं ग्रामोद्योग को निर्देश दिए कि जिले में संचालित समस्त कुटीर उद्योगों की लिस्टिंग की जाए। उद्यानिकी विभाग को प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित करने और मसालों की खेती के क्लस्टर विकसित करने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। जिला रोजगार अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले में पंजीकृत बेरोजगार युवाओं की जानकारी लेकर उनकी योग्यता और कौशल के अनुसार विश्लेषण कर सूची तैयार करें। बैठक में एसी ट्राइबल डॉ. अरुण शुक्ला, डीईओ श्रीमती मुन्नी वरकड़े, जीएम डीआईसी श्री दिनेश मर्सकोले, उप संचालक कृषि श्री अश्विनी झारिया, प्रिंसिपल आईटीआई श्रीमती मनीषा भूरिया, उप संचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल, जिला प्रबंधक आजीविका मिशन श्री नीलेश दुबे सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

ब्राह्मण समाज पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पर कार्यवाही की मांग सौंपा गया ज्ञापन

Reva India News

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज चयन परीक्षा की तिथि अब 23 तक

Reva India News

Leave a Comment