Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 का कार्यक्रम घोषित 1 जनवरी 2027 की स्थिति में जुड़ेंगे नए नाम

मंडला, 17 अक्टूबर 2026

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मध्यप्रदेश में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो निर्वाचक नामावली के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है। इस संबंध में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा सभी कलेक्टरों एवं जिला निर्वाचन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण एवं पुनर्गठन की कार्यवाही 2 नवंबर 2026 तक पूर्ण की जाएगी। निर्वाचक नामावली के प्रारूप का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को होगा। दावे एवं आपत्तियाँ दर्ज कराने की अवधि 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक निर्धारित की गई है। प्राप्त दावों एवं आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को होगा।

संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रामप्रताप सिंह जादौन द्वारा निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में पुनरीक्षण संबंधी सभी कार्यवाहियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्वाचन कार्यालय ने नागरिकों से अपील की है कि 1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा तथा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन प्रस्तुत करें, ताकि उनका नाम निर्वाचक नामावली में शामिल किया जा सके।

Related posts

ग्राम जंतीपुर व बनियातारा कटंगी एवं संपूर्ण कार्यक्रम क्षेत्र परिधि रेड जोन व नो फ्लाईंग जोन घोषित  

Reva India News

ग्रामीण विकास उत्सव, उत्पादों और कारीगरों के प्रोत्साहन का प्रभावी मंच : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

Reva India News

जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति की बैठक आयोजित

Reva India News

Leave a Comment