Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति की बैठक आयोजित

मंडला, 20 मई 2025

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में जिला स्तरीय टास्कफोर्स समिति की बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में निर्माण कार्यों से संबंधित विभागीय समन्वय के विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, मनरेगा अमृत सरोवर, हालोन परियोजना, मध्यप्रदेश रोड डेवलपमेंट कार्पोरेशन तथा प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अधिकारियों द्वारा विभागीय प्रस्तुतिकरण किए गए। वन विभाग के विभिन्न वनमंडल क्षेत्र में प्रस्तावित निर्माण कार्यों के संबंध में वन विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए आवश्यक सुझाव दिए गए। बैठक में वन मंडलाधिकारी पश्चिम सामान्य वनमंडल, वन मंडलाधिकारी पूर्व सामान्य वनमंडल, उपसंचालक बफर जोन, सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जिले के सभी मतदान केंद्रों पर हुआ मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन

Reva India News

10 मार्च को 2426 लोगों का होगा कोविड टीकाकरण

Reva India News

सभापति, एससी/एसटी कल्याण समिति, लोकसभा एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते का दौरान कार्यक्रम

Reva India News

Leave a Comment