मंडला, 18 अक्टूबर 2026
महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते ने 17 अक्टूबर को अपने सुपुत्र आरव सिंह का जन्मदिन आदर्श बाल गृह के बच्चों के साथ मनाया। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई, उपहार और सुरुचिपूर्ण भोजन कराया गया।

कार्यक्रम में विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। श्री परस्ते ने बच्चों को बाल कल्याण एवं समेकित बाल संरक्षण इकाई की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके अधिकारों, शिक्षा और सुरक्षित भविष्य के प्रति विभाग की प्रतिबद्धता बताई। इस पहल की बाल गृह प्रबंधन ने सराहना की और आरव सिंह के उज्ज्वल भविष्य
