Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

धार्मिक फिल्म हनुमान अंश के गायकनरेन्द्र लोधी आयेंगे 25 को

मण्डला। जिले के बड़ी खैरी में श्री सिद्ध दुर्गा उत्सव समिति के तत्वावधान में 25 अक्टूबर को भव्य धार्मिक चाल समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में हनुमान अंश के गायक नरेंद्र लोधी विशेष रूप से शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर समिति द्वारा श्रद्धालुओं और नगरवासियों को आमंत्रित किया गया है। श्री सिद्ध दुर्गा उत्सव समिति बड़ी खैरी ने सभी भक्तजनों से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने अपील की है।  सामाजिक कार्यकर्ता बॉबी रावत ने बताया कि शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ी खैरी स्थित श्री सिद्ध दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। समिति की ओर से इस बार मां दुर्गा के भव्य स्वरूप के साथ नौ देवियों को भी विराजमान किया गया है। देवी प्रतिमाओं के दर्शन और पूजन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंच रहे हैं। शाम होते ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब जाता है और मां के जयकारों से गुंजायमान हो उठता है। समिति द्वारा नवरात्रि के दौरान लगातार धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में यहां भक्ति महाआरती का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां दुर्गा की आराधना की। महाआरती के दौरान भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी खैरी में आयोजित विशेष महाआरती में मां अंबा महाआरती ग्रुप और महाकाल बैंड बैहर द्वारा भव्य प्रस्तुति दी गई। धार्मिक धुनों और भक्ति संगीत के बीच जब महाआरती शुरू हुई तो पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालु आरती में शामिल हुए और मां के जयकारे लगाए। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ और भक्ति का उत्साह देखते ही बन रहा था। बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने के चलते आयोजन स्थल पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। श्री सिद्ध दुर्गा उत्सव समिति बड़ी खैरी द्वारा आयोजित नवरात्रि उत्सव का समापन भी इस बार खास होने जा रहा है। विसर्जन चल समारोह में हनुमान अंश के गायक नरेंद्र लोधी के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। उनके आगमन की खबर से आयोजन को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ गई है। आयोजन समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि विसर्जन चल समारोह को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। चल समारोह में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। नरेंद्र लोधी की प्रस्तुति को लेकर विशेष आकर्षण बना हुआ है और युवा वर्ग में इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी खैरी का श्री सिद्ध दुर्गा उत्सव समिति का यह आयोजन इस बार धार्मिक आस्था के साथ-साथ आकर्षण का भी केंद्र बना हुआ है। मां दुर्गा के साथ नर्मदा मैया की नौ देवियों की स्थापना ने आयोजन को विशेष स्वरूप दिया है। रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना इस आयोजन की लोकप्रियता को दर्शाता है। बड़ी खैरी में सुबह से लेकर देर रात तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है। मां के दर्शन, आरती और धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालु बढ़-चढक़र हिस्सा ले रहे हैं। वहीं विसर्जन चल समारोह में नरेंद्र लोधी के आगमन की घोषणा के बाद अब लोगों की निगाहें इस भव्य आयोजन पर टिकी हुई हैं।

Related posts

पॉलीटेक्निक कॉलेज में मनाया गया सुशासन दिवस

Reva India News

वन्यजीव संरक्षण सप्ताह 2026 का समापन कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा, कमी मिलने पर दोबारा कराना होगा निर्माण कार्य – कलेक्टर कलेक्टर ने निर्माण विभागों की समीक्षा बैठक में दिए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment