Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान पर महिलाओं का फूटा आक्रोश….  ..नेहरू स्मारक पर भाजपा महिला मोर्चा ने किया पुतला दहन, जताया विरोध ………….

                                         *मंडला। बुधवार को जिला मुख्यालय में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व में महिला मोर्चा एवं भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के महिला विरोधी घटिया बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा ने भाजपा जिला कार्यालय से विशाल रैली निकालकर नेहरू स्मारक तक पैदल मार्च किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जीतू पटवारी एवं कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

नेहरू स्मारक पहुंचकर आक्रोशित महिलाओं ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू कछवाहा ने कहा कि मध्यप्रदेश की महिलाओं को शराबी बताकर जीतू पटवारी ने न सिर्फ मातृशक्ति का अपमान किया है, बल्कि प्रदेश की संस्कृति और संस्कारों का भी घोर अपमान किया है। कांग्रेस नेताओं की ऐसी सोच से उनकी वास्तविक मानसिकता उजागर होती है। महिला मोर्चा ने मांग की है कि जीतू पटवारी तुरंत प्रदेश की सभी महिलाओं से सार्वजनिक मंच पर माफी माँगे, अन्यथा भाजपा महिला मोर्चा प्रदेशभर में उनका कड़ा विरोध जारी रखेगी। महिला मोर्चा ने कांग्रेस को चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही माफी नहीं माँगी जाती तो आने वाले समय में आंदोलन और उग्र होगा।
इस अवसर पर महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री शशि पटेल ने कहा कि इस देश की संस्कृति में नारी को देवी के रूप में पूजा जाता है और कांग्रेस नेता महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस को यदि थोड़ी भी शर्म है तो तुरंत अपने प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा दिलाए और महिलाओं से माफी मंगवाए। विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की कार्यकर्ता अनीता तिवारी, उमा यादव, प्रिया धुर्वे, बबीता अधिकारी, अंजली मिश्रा, प्रतिका चौरसिया, विनीता दुबे, सरिता  महान, कमला टांडिया, कल्पना बरमैया,अंकिता दुबे, तरला कछवाहा, प्रतिभा साहू, अनीता चौधरी, संध्या यादव, मीनाक्षी यादव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम महिलाएँ शामिल हुईं। पूरे प्रदर्शन के दौरान महिलाओं में भारी आक्रोश और एकजुटता देखने को मिली।

इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, नगर मंडल अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत वरिष्ठ कार्यकर्ता  विनय मिश्रा, थामन बरमैया,, रितेश राय, दिनेश चौधरी, अनुराग चौरसिया, सुधीर मिश्रा, सुशील मिश्रा,अंशुमाली शुक्ला, अभिषेक राय,आनंद जैन,विनय तिवारी, आकाश क्षत्री, जहूर मोहम्मद, रानू ठाकुर, आशीष झारिया, अजीत सिंहानी, मंगलेश चक्रवर्ती,चंद्रशेखर निखारे, सावन चौरसिया, सावन नीखर, विकास यादव, अमित मिश्रा,हबीब गौरी,वेदप्रकाश दुबे, हरिशंकर नामदेव, टेकचंद्र पंद्रो,शेरसिंह, दशरथ सैयाम, ओमकार रजक, अभिनव सिहारे, प्रवीण मिश्रा, अशोक भांवरे, संतोष कछवाहा, हिदायत गौरी, अतुल जैन,नागेंद्र दीक्षित, यशवल तिवारी, नरेश सिंधिया, पंकज दुबे, कतकू लाल भलावी, प्रमोद यादव सहित भाजपा के नगर एवं ग्रामीण मण्डल के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

म.प्र. स्थापना दिवस पर शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक इमारतों पर प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश  

Reva India News

फोटो निर्वाचक नामावली विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2022-विशेष कैम्प

Reva India News

कोविड वैक्सीनेशन को लेकर जन सामान्य में खासा उत्साह आज लगाये गये 1883 टीके

Reva India News

Leave a Comment