Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

चल समारोह में धार्मिक गीतो से बंधेगा समां .आज आयेंगे सुनील लोधी

                                 मण्डला। बड़ी खैरी से श्री सिद्ध दुर्गात्सव समिति का भव्य चल समारोह आज आयोजित होगा। इस समारोह में हजारों की संख्या में धर्मप्रेमियो के पहुंचने का अनुमान लगाया गया है। इस चल समारोह में विशेष तौर से हनुमान अंश फिल्म के गायक सुनील लोधी अपनी 18 सदस्यीय टीम के साथ विशेष रूप से आ रहे हैं। जो चल समारोह में नगर के चिलमन चौंक, बस स्टैंड, लालीपुर सहित अन्य स्थानों में अपनी विशेष गीतों से भक्ती समा बांधेंगे। आयोजन समिति के मार्गदर्शक बॉबी रावत एवं कार्यकर्ता नीतेश पटैल ने बताया कि श्री सिद्ध दुर्गा उत्सव समिति बड़ी खैरी द्वारा इस वर्ष दुर्गा उत्सव के अवसर पर भव्य चल समारोह का आयोजन किया जा रहा है। चल समारोह को खास और आकर्षक बनाने के लिए धार्मिक झांकियों के साथ-साथ संगीत, डीजे, बैंड, आतिशबाजी, फायर शो और ड्रोन शो जैसी कई विशेष प्रस्तुतियां शामिल की गई हैं। इसके अलावा रायपुर के कलाकारों द्वारा बाना छेदन की प्रस्तुति भी दी जाएगी जिसे देखने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। समारोह में काली डीजे के साथ धमाल गोंदिया की प्रस्तुति भी होगी। वहीं माता सती की झांकी गोंदिया से जुड़े कलाकारों द्वारा विशेष धार्मिक प्रस्तुति दी जाएगी। इन झांकियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से श्रद्धालुओं को धार्मिक माहौल देखने को मिलेगा।  प्रसिद्ध सुनील बैंड बम्हनी बंजर भी अपनी प्रस्तुति देगा। युवाओं और संगीत प्रेमियों के लिए भी आयोजन में खास इंतजाम किए गए हैं। मंडला जिले की शान अत्तू डीजे और जबलपुर की शान भोले डीजे अपनी प्रस्तुति देंगे। डीजे की धुनों पर चल समारोह में शामिल श्रद्धालु और युवा जमकर उत्साह मनाते नजर आएंगे। आयोजन को आधुनिक तकनीक से भी जोड़ा गया है। समारोह के दौरान ड्रोन शो के माध्यम से आसमान में विशेष दृश्य प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं एलईडी के माध्यम से माता रानी की झलकियां भी प्रदर्शित की जाएंगी, जिससे श्रद्धालुओं को धार्मिक और आकर्षक दृश्य देखने को मिलेंगे। श्री सिद्ध दुर्गा उत्सव समिति बड़ी खैरी ने सभी भक्तजनों से कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने अपील की है। शारदेय नवरात्रि के पावन अवसर पर बड़ी खैरी स्थित श्री सिद्ध दुर्गा उत्सव समिति द्वारा इस वर्ष विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। समिति की ओर से इस बार मां दुर्गा के भव्य स्वरूप के साथ नौ देवियों को भी विराजमान किया है। देवी प्रतिमाओं के दर्शन और पूजन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रृद्धालु पहुंच रहे हैं। श्री सिद्ध दुर्गा उत्सव समिति बड़ी खैरी द्वारा आयोजित नवरात्रि उत्सव का समापन भी इस बार खास होने जा रहा है।

Related posts

कौशल उन्नयन अंतर्गत बुनाई प्रशिक्षण शुरू 10 महिला हितग्राहियों को डेढ़ महीने तक सिखाया जायेगा बुनाई कार्य

Reva India News

शिवांश भरद्वाज ने 40 किलोमीटर की दूरी तय कर जिला मुख्यालय पर किया रक्तदान

Reva India News

प्रधानमंत्री ने किया प्रधानमंत्री सूरज पोर्टल का शुभारंभ

Reva India News

Leave a Comment