Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विभूति झा की पुस्तक का विमोचन 26 को .गजल संध्या आज

                                 मण्डला। चर्चित वकील रहे सामाजिक कार्यकर्ता और लेखक विभूति झा की नई पुस्तक अनाम पथ का पथिक का विमोचन 26 अक्टूबर  को मंडला में होगा। महिष्मति नर्मदा तट पर शाम 5 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में पद्मश्री महेश शर्मा, लेखक व चिंतक चिन्मय मिश्र, लेखक प्रकाशक गौरीना, प्रख्यात सर्जक देवीलाल पाटीदार, गर्जन सिंह वरकड़े, पत्रकार पंकज शुक्ला एवं पत्रकार पूजा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी पत्रकारवार्ता में  श्री झा द्वारा पत्रकारों से सांझा की गई। उन्होंने बताया कि विमोचन उपरांत प्रख्यात गायन मंडली विरासत के राजीव सिंह और साथी कबीर गायन प्रस्तुत करेंगे। भोपाल गैस त्रासदी के संघर्ष में गैस प्रभावितों की ओर से मामले को कोर्ट में सफल् बना कर पूरे देश में चर्चा में आए विभूति झा की नई पुस्तक लेखक के यकायक अनाम पथ पर चल पडऩे और इस दौरान आए विभिन्न पड़ावों से हमें परिचित कराती है। आत्मकथात्मक पुस्तक का आरंभ 29 जून 2007 से होता है जब लेखक विभूति झा अपने लोकप्रिय जीवन को खामोशी से छोड़ देते हैं। पुस्तक अनाम पथ का पथिक केवल एक यात्रा वृतांत नहीं है बल्कि यह पुस्तक यात्रा के अर्थ पर विचार करने का निमंत्रण देती है। वहीं आज 25 अक्टूबर को शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर संगीत संध्या का आयोजन किया जा रहा है। रजा कला वीथिका मंच जिला न्यायालय के पास मंडला में प्रख्यात गायन मंडली विरासत भोपाल राजीव सिंह और अन्य साथी आज शाम 7 बजे से संगीत संध्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करायेंगे। श्रृद्धेय विजयदत्त श्यामादेवी झा मेमोरियल ट्रस्ट भंवरताल के द्वारा किया जाएगा। नर्मदा तट पर आयोजित होने वाली यह गजल कार्यक्रम में रुचि रखने वालों के लिए विशेष आकर्षण रहेगी। जयदत्त झा, आशीष कछवाहा, सारंग साहू ने साहित्यप्रेमियों संगीत अनुरागियों और नगरवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने अपील की है।

Related posts

कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे ने उचित मूल्य दुकान का किया औचक निरीक्षण वितरण पंजी रोज अपडेट करने के निर्देश

Reva India News

योजना अधिकारी को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 94.78 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र

Reva India News

प्रशासन आपके द्वार शिविर में ग्राम स्तरीय योजनाओं की समीक्षा, 8 आवेदन प्राप्त

Reva India News

Leave a Comment