Reva India News
कोरोना वायरसब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कोविड वैक्सीनेशन में सहयोग दे रहे कोरोना वॉलेंटियर्स निवेश हरदहा ने 18 से अधिक आयु के व्यक्तियों का कराया टीकाकरण

मण्डला 25 मई 2021

’मैं कोरोना वालंटियर’ अंतर्गत जन अभियान परिषद के मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास सीएमसीएलडीपी के छात्र निवेश कुमार हरदहा 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों के कोविड टीकाकरण में सराहनीय भूमिका निभा रहे हैं। निवेश कोरोना वॉलेंटियर हैं और अपने ग्राम दिवारा विकासखंड बिछिया के लोगों को कोविड वैक्सीनेशन के लिए जागरूक कर रहे हैं। निवेश द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा ग्राम के लोगों को कोरोना महामारी से बचाव हेतु निरंतर जागरूकता कार्य किया जा रहा है। मैं ग्राम के सभी 18 वर्ष से 44 वर्ष से आयु के लोगों को समझाईश देकर उनकी कोविड टीकाकरण के लिए मदद कर रहा हूं। मैंने लगभग 9 लोगों का कोविड पंजीयन कराकर उन्हें टीका लगाने में सहयोग किया है। निवेश ग्राम के लोगों को समझाइश देकर बताते हैं कि कोविड टीका पूर्णतः सुरक्षित है और कोरोना संक्रमण से बचाव का कारगर उपाय है। कोविड टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियां गलत हैं। यह टीका पूर्णतः सुरक्षित है। निवेश टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए बताते हैं कि कोविड का टीका लगने के बाद सामान्य रूप से हल्का बुखार जरूर आता है किंतु यह बुखार एक से 2 दिन में ठीक भी हो जाता है। इसी प्रकार जिसकी शारीरिक क्षमता अच्छी होती है उसे टीके के बाद किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती।

Related posts

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार 12 सितम्बर 2021

Reva India News

जिले में प्रतिबंधात्मक आदेश जारी

Reva India News

नगरीय निकायों एवं पंचायत मतदाता सूची तैयारियों की समीक्षा बैठक आज

Reva India News

Leave a Comment