Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बलराम महोत्सव में पोषण और बाल विवाह रोकथाम का संदेश

मंडला, 1 नवम्बर 2026

रानी दुर्गावती कॉलेज मंडला में बलराम महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में जागरूकता स्टॉल लगाया। स्टॉल के माध्यम से कॉलेज के छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को पोषण, स्वास्थ्य और बाल विवाह रोकथाम की जानकारी दी गई।

स्टॉल पर लोगों को हरी सब्जियों, स्थानीय फलों, मोटे अनाज और दालों के महत्व के बारे में बताया गया। पालक, मेथी, चौलाई, मुनगा, बथुआ, आंवला, अमरूद और सीताफल जैसे स्थानीय खाद्य पदार्थों को भोजन में शामिल करने की सलाह दी गई। साथ ही बताया गया कि संतुलित और पौष्टिक भोजन से शरीर स्वस्थ रहता है।

इस दौरान बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को रोकने के लिए भी लोगों को जागरूक किया गया। बताया गया कि 18 वर्ष से कम उम्र की लड़की और 21 वर्ष से कम उम्र के लड़के का विवाह बाल विवाह माना जाता है। बाल विवाह करने, करवाने या इसमें सहयोग करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। इसमें 2 वर्ष तक की जेल, एक लाख रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं।

विभाग ने बाल विवाह की सूचना देने और सहायता प्राप्त करने के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का नंबर 07642-252699 भी साझा किया। कार्यक्रम में सहायक संचालक श्री रोहित बड़कुल, वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, पर्यवेक्षक श्रीमती मधुलिका उपाध्याय, श्रीमती प्रीति झारिया, श्रीमती अन्नपूर्णा तिवारी, केसवर्कर सुश्री आशा नंदा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं एवं बहुउद्देशीय कार्यकर्ता श्री हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

संतोष झारिया ने कोरोना को हराया

Reva India News

कम्यूनिटी हेल्थ ऑफिसर की उन्मुखीकरण कार्यशाला सम्पन्न

Reva India News

नरेनीमाल में मशरूम उत्पादन से किसानों को मिल रही अतिरिक्त आय

Reva India News

Leave a Comment