Reva India News
Otherऑटोब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

’सबके लिये शिक्षा विद्यालय’’ के अन्तर्गत रानी अवंती बाई विद्यालय चयनित

मण्डला 17 अक्टूबर 2020

प्राचार्य शास रानी अवंती बाई कन्या उच्च. माध्य विद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के लिये गौरव की बात है कि म.प्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग के अधीन संचालित राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा ’’सबके लिये शिक्षा विद्यालय’’ भोपाल के अन्तर्गत शास रानी अवंती बाई कन्या उच्च. माध्य विद्यालय को चयनित किया गया है। ई.एफ.ए. स्कूल में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के अनुरूप शिक्षा प्रदान की जायेगी। विद्यालय में उच्च स्तरीय सामग्री,प्रशिक्षण एवं उपकरणों की व्यवस्था होगी। अकादमिक परिवर्तन के अन्तर्गत समकालीन इतिहास पर आधारित लघु फिल्म का निर्माण, प्रदर्शन, स्मार्ट क्लास,जीवनकौशल,रोबोटिक्सि मेथड, ई.लायब्रेरी, लोकतांत्रिक, प्रयोगशाला, व्यावसायिक शिक्षा, भाषा प्रयोगशाला.ग्रीनस्कूल केम्पस, जैवविविधता क्षेत्र, वनस्पति गार्डन, चिडियाघर, गेम्स, का संचालन किया जायेगा।

विद्यालय में रोजगारोन्मुखी शिक्षा साथ-साथ छात्रों को वर्तमान भौतिक परिवेश से जोड़ने के लिये 100 कम्प्यूटर का सुसज्जित लेब, जिसके अन्तर्गत ऑफिस 365, पावर बैकअप एज्योर सॉफ्टवेयर पाठयंत्तर गतिविधियों क्रियेटिग टाईपिंग, शुद्ध लेखन का विकास, एन.सी.सी. एन.एस.एस के माध्यम से सेवा प्रशिक्षण किया जायेगा। स्कूल परिसर का विश्वस्तरीय विकास किया जाना है। विद्यालय की प्राचार्य जयलक्ष्मी सोनी ने नगर जिले के अभिभावकों से अपील की है कि बहुत कम शुल्क पर विश्वस्तरीय शैक्षिक सुविधा प्राप्त करने के लिये अपने बच्चों को वैश्विक ब्रांडिग के लिए तैयार ई.एफ.ए. शासकीय रानी अवंती बाई कन्या उच्च. माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश दिलाए। स्कूल प्रशासन उनके उज्जवल भविष्य के लिए सकारात्मक प्रयास के लिए विद्यालय कृत संकल्पित है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिये 9424713428, 798795368 पर संपर्क कर सकते हैं।

Related posts

प्रकृति से जो पाया है उसे लौटाने का प्रयास है पौध-रोपण – मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रधानमंत्री श्री मोदी के पर्यावरण संरक्षण के संकल्प का प्रकटिकरण है एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम मुख्यमंत्री ने निष्ठा परिसर में लगाया आंवले का पौधा ऊर्जा विभाग के शुभंकर (बालक-विद्युत और बालिका-बिजली) का किया लोकार्पण “एक पेड़ माँ के नाम” के अंतर्गत ऊर्जा विभाग ने प्रदेश में लगाए एक लाख पौधे

Reva India News

मंडला में 15 मार्च को राज्यमंत्री दिलीप जायसवाल का दौरा

Reva India News

जिले में वनग्रामों को शासन की मूलभूत सुविधाओं से जोड़ा जाए – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके वनग्रामों तक सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण गुणवत्तापूर्वक किया जाए – सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते मंत्री श्रीमती संपतिया और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने वनग्रामों के विकास के संबंध में समीक्षा बैठक ली

Reva India News

Leave a Comment