Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

उपार्जन कार्य में धान की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें – हर्षिका सिंह उपार्जन कार्यों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 9 नवम्बर 2020

उपार्जन कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि उपार्जन के समय धान की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। अमानक धान की खरीदी पर संबंधितों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर कक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में अपर कलेक्टर मीना मसराम, जिला आपूर्ति अधिकारी ओपी पांडे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण कर ली जाएं। सभी प्रबंधकों से इस संबंध में प्रमाण पत्र प्राप्त किया जाए। सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले उपार्जन केन्द्रों का चैकलिस्ट के अनुसार निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सोसायटी प्रबंधक एवं ऑपरेटर सहित अन्य स्टॉफ का प्रशिक्षण अगले 3 दिवस में पूर्ण करें। सभी केन्द्रों में आवश्यकता अनुसार वारदानों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय कर भंडारण एवं परिवहन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करें। बैठक में पीडीएस के उठाव, ओपन कैब निर्माण, मिलिंग आदि के संबंध में भी चर्चा की गई।

 

जिन्हें एसएमएस मिला है उन्हीं किसानों से खरीदी करें

 

बैठक में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्रों में उन्हीं किसानों से खरीदी की जाए जिन्हें एसएमएस भेजा गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि व्यापक प्रचार-प्रसार कर किसानों को इस प्रक्रिया से अवगत कराया जाए। जिन्हें एसएमएस नहीं मिला है उन किसानों से खरीदी न की जाए। कलेक्टर ने इस प्रक्रिया का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

कलेक्टर ने माहिष्मती घाट का किया निरीक्षण स्क्रेप से तैयार राजकीय पक्षी दूधराज की रचना होगी स्थापित

Reva India News

जिले में 1 कोरोना केस मिला

Reva India News

कलेक्टर ने दिए 22 दिसम्बर से गौशालाएं प्रारंभ करने के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment