Reva India News
Otherब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया ’’आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप’’ का विमोचन वीसी से संपन्न हुए कार्यक्रम से शामिल हुए कलेक्टर एवं एसपी

मण्डला 12 नवम्बर 2020

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ’आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम’ के अंतर्गत प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने ’’आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप 2023’’ का विमोचन किया। उन्होने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से संपन्न हुए विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत के लिए आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश का होना भी आवश्यक है। हम सभी को प्रदेश के चहुंमुखी विकास के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। श्री चौहान ने अपने संबोधन में ’आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप’ के महत्वपूर्ण बिन्दुओं बिजली, पानी, व्यापार, सोलर परियोजना तथा सुशासन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की उन्नति में निम्न तबके के लिए जरूरी सुविधाएं, किसानों की आय को बढ़ाने, शिक्षा, रोजगार तथा सिंचाई की सुविधा का विस्तार किया जाएगा। साथ ही स्थानीय उत्पादकों को बढ़ावा देने के लिए ’’लोकल को वोकल’’ बनाने का काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेशवासियों को दीवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों जैसे- मिट्टी के दिए, मूर्तियां आदि को खरीदें। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को बेहतर करने में प्रत्येक नागरिक सहयोग दे ताकि सभी की उन्नति सुनिश्चित हो सके। श्री चौहान ने विमोचन कार्यक्रम के पश्चात् ग्रामीण स्ट्रीट वेंडर योजना से लाभान्वित होने वाले हितग्राहियों से सजीव संवाद किया तथा योजना का लाभ लेने के पश्चात उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के बारे में आत्मीय बातचीत की एवं वेंडर्स के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि का स्थानांतरण किया। उन्होंने दीवाली एवं आगामी त्यौहारों के दौरान कोरोना संक्रमण का भी विशेष ध्यान रखने की समझाईश दी। उन्होंने कहा कि कोरोना का संकट अभी खत्म नहीं हुआ है। हम सभी को कोरोना की वैक्सिन मिलने तक सामाजिक दूरी का पालन एवं मॉस्क का उपयोग करना है। समारोह में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप के तहत् प्रदेश की उन्नति के लिए संभावित क्षेत्रों के बारे में चर्चा की।

विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद श्री वीडी शर्मा ने कोरोना संकट ने निपटने प्रदेश सरकार की रणनीति को सफल बताया। उन्होंने स्ट्रीट वेंडर योजना की सफलता के बारे में विस्तार से चर्चा भी की। विमोचन कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैस ने ’’आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश रोडमैप’’ विमोचन कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। अपर मुख्य सचिव श्री अमित केसरी ने कार्यक्रम समाप्ति पर आभार प्रदर्शन किया। विमोचन कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से जिला योजना भवन में कलेक्टर हर्षिका सिंह, पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, एडीएम मीना मसराम, जिला पंचायत सीईओ तन्वी हुड्डा सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

जिले में अब तक 950 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

बैगा क्षेत्र किसली भिलवानी में क्षय रोगियों के लिए स्वास्थ्य कैंप आयोजित

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 19 फरवरी 2026

Reva India News

Leave a Comment