Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बेहतर करने गंभीरता से काम करें – हर्षिका सिंह स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

मण्डला 28 दिसम्बर 2020

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने स्कूल शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने वर्तमान में संचालित हो रहे स्कूल एवं उपस्थित होने वाले विद्यार्थियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी संकुल प्राचार्य बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम बेहतर करने गंभीरता से कार्य करें। उन्होंने शिक्षकों की व्यवस्था को सुनिश्चित करते हुए तय समय के अनुपात में पाठ्यक्रम को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए जिला शिक्षा अधिकारी से संपर्क करें। श्रीमती सिंह ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि शासन के निर्देशानुसार स्कूलों में कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने पालकों एवं अभिभावकों को भी कोरोना से बचाव के प्रोटोकॉल की जानकारी देने की बात कही।

श्रीमती सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। ऐसे में बच्चों के पाठ्यक्रम को पूरा करते हुए उनकी समस्याओं का समाधान करना शिक्षकांे की पहली प्राथमिकता होना चाहिए। उन्होने कहा कि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा विभिन्न विषयों के तैयार किए गए नोट्स को डाऊनलोड कर जरूरतमंद प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाने की जिम्मेदारी होना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक बच्चों एवं पालकों से बात करें एवं उन्हें पढ़ाई के लिए मॉटिवेट करें। कलेक्टर ने स्कूल परिसर में साफ-सफाई, पीने के पानी, बिजली एवं बैठक की व्यवस्था चाक-चौबंद्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विगत् वर्ष की तुलना में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम अनिवार्य रूप से बेहतर होना चाहिए। उन्होंने पढ़ाई में कमजोर बच्चों को चिन्हित कर अवकाश के दिनों में ऐसे बच्चों की समस्याओं का समाधान करने विशेष प्रयास के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने कहा कि प्रति सप्ताह कम से कम दो रिविजन टेस्ट अनिवार्य रूप से करें। ऐसे बच्चे जो रिविजन टेस्ट में भाग नहीं ले रहे हैं उनसे संपर्क करें एवं डोर-टू-डोर जाकर मॉटीवेट करें। रिविजन टेस्ट के परिणाम को विमर्श पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक बच्चों को व्हाट्सऐप्प एवं अन्य माध्यमों से जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान का प्रयास करें। श्रीमती सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि आगामी दिनों में स्कूलों के जिला अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किए जाएंगे। प्राचार्य या शिक्षकों की अनुपस्थिति पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने प्रोजेक्ट उड़ान की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला पटले, एपीसी मनोज पांडे एवं वीसी के माध्यम से संकुल प्राचार्य उपस्थित थे।

Related posts

राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा में प्रवेश पत्र के अलावा फोटोयुक्त पहचान पत्र आवश्यक

Reva India News

जन आरोग्यम शिविर से मिले उपचार से नागरिक निरोग और स्वस्थ रहेंगे – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती उइके ने जामगांव में जन आरोग्यम शिविर का अवलोकन किया

Reva India News

राष्ट्रीय नेत्रदान जागरूकता पखवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्दों में 8 सितम्बर तक आयोजित होंगे

Reva India News

Leave a Comment