Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कमिश्नर ने ली वीडियो कॉन्फ्रेसिंग बैठक बारिश की स्थिति और राजस्व प्रकरणों पर दिए विशेष निर्देश

मण्डला 16 फरवरी 2021

जबलपुर संभाग आयुक्त चंद्रशेखर बोरकर ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से जबलपुर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर्स की बैठक ली। बैठक में उन्होंने जिलेवार बारिश की स्थिति के बारे में विस्तार से जाना। उन्होंने बारिश से फसल नुकसान तथा जनजीवन की क्षति के बारे में रिपोर्ट मांगी। श्री बोरकर ने कहा कि बारिश के कारण फसलों एवं जनमानस की किसी भी प्रकार की क्षति को तत्काल संज्ञान में लेकर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने राजस्व प्रकरणों को नियमित रूप से निराकृत कर संभाग की स्थिति को और बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजस्व प्रकरणों की कलेक्टर अपने स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा करें। संभाग आयुक्त ने संभाग के सभी जिलों में चल रहे कोविड टीकाकरण के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने कोविड टीकाकरण की आंकड़ेवार समीक्षा करते हुए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री बोरकर ने धान उपार्जन के भुगतान, रबी उपार्जन की तैयारी तथा पंजीयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जाना। उन्होंने रबी पंजीयन के लिए समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने की बात कही।

कमिश्नर ने बैठक में मिलावट से मुक्ति अभियान के बारे में पूछा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा मिलावट के विरूद्ध लगातार कार्यवाही जारी रहे तथा दोषियों के विरूद्ध मामले पंजीबद्ध करें। उन्होंने संबंधित विभागों को नियमित रूप से सेम्पल लेने के निर्देश दिए। श्री बोरकर ने राशन वितरण में कालाबाजारी करने वाले तत्वों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना एवं अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

Related posts

महिष्मति घाट में पंचचौकी महाआरती का रिहर्सल किया गया

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज मुख्य समाचार मण्डला 18 फरवरी 2024

Reva India News

11 लाख रूद्री निर्माण 19 से

Reva India News

Leave a Comment