Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

फ्रंटलाइन वर्कर को लगाया गया कोविड टीका

मण्डला 17 फरवरी 2021

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह ने जानकारी दी कि 17 फरवरी को फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड-19 का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण करने के लिये सत्रों का आयोजन जिले स्तर में सामुदायिक स्वा. केन्द्र पर 9 सत्र एवं जी.एन.एम.ट्रेनिंग सेन्टर मण्डला में 3 सत्र आयोजित किए गए। इस तरह जिले में कुल 12 सत्र में टीकाकरण किया गया। फ्रंटलाइन वर्करों में पुलिस विभाग, पंचायत विभाग, राजस्व विभाग एवं सीआरपीएफ के अधिकारी एवं कर्मचारियों को टीके लगाये गये। 17 फरवरी को कुल 163 टीका लगाये गये। जिसमें से जी.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र में 89, बिछिया में 8, बीजाडांडी में 11, मवई में 40, नैनपुर में 8 एवं नारायणगंज में 7 फ्रंटलाइन वर्करों को कोविड टीकाकरण किया गया है।

Related posts

12 दिसम्बर को होगा नेशनल लोक अदालत का आयोजन

Reva India News

टीबी हारेगा, देश जीतेगा अभियान अंतर्गत विश्व महिला दिवस पर जिले एवं ब्लॉक की महिला टीबी चैम्पियन्स का क्षय रोग विषय पर उन्मुखीकरण  

Reva India News

विद्या महाशक्ति पीठ में महाआरती के साथ मां को चढ़ाया 56 भोग  

Reva India News

Leave a Comment