Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ब्लॉक बीजाडांडी में हुआ मनरेगा मेट यूनियन का बैठक:–

सिंगारपुर:- मंडला जिले के बीजाडांडी ब्लॉक में मनरेगा मेट यूनियन का बैठक रखा गया। जिसमें बीजाडांडी ब्लॉक के सभी ग्राम पंचायतों के मेट उपस्थित हुए ।उन्होंने अपने अपने विचार रखे, सभी ने कहा कि कब तक हम सामान्य मजदूरों के बराबर मजदूरी भुगतान लेते रहेंगे। ग्राम पंचायतों में काम अत्याधिक लिया जाता है ।दस्तावेजों से लेकर पंजी संधारण और निर्माण कार्यों में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिर भी मजदूरों के बराबर मेटों को मजदूरी दिया जा रहा है क्यों? इसका जवाब पाने के लिए शीघ्र ही प्रदेश के सभी जिलों के मेटो को अपनी मांगों को लेकर प्रदेश स्तर तक आंदोलन,धरना, प्रदर्शन करेंगे। सभी ने इस प्रकार से नियम को मजबूत बनाने का निर्णय लिया ।अपने अधिकारों के लिए हम सभी जिले स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संघर्ष करेंगे ।क्योंकि मेट ही ग्राम पंचायतों के विभिन्न निर्माण कार्यो का एक धुरी है। मेट के बगैर किसी भी योजना का जानकारी लोगों तक नहीं नहीं मिल पाता है। इसलिए मेट ग्राम पंचायत का धुरी है। नागरिकों,मजदूरों सहित आम जनता को योजनाओं का जानकारी घर-घर पहुंचाता है एवं निर्माण कार्यों में मजदूरों को घर-घर जाकर काम में आने की जानकारी देता है और काम में लगाता है एवं सप्ताहिक के दिन मजदूरों को मस्टर रोल में हाजिरी भर कर हस्ताक्षर,अंगूठा करा कर रोजगार सहायक के पास जमा करता है एवं ग्राम पंचायत को मूल्यांकन कराने में सहयोग प्रदान करता है। ग्राम पंचायत के सरपंच ,सचिव ,रोजगार सहायक को विभिन्न योजनाओं में सहयोग करता है ,इस प्रकार से मनरेगा मेट ग्राम पंचायत के सभी योजनाओं में विशेष सहयोग प्रदान करता है, जिससे आम नागरिकों को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ की जानकारी पहुंचाता है ।मनरेगा मेट यूनियन के पदाधिकारियों ,सदस्यों ने शासन प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मध्य प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत पंचायतों में कार्यरत सभी मेटों को नियमित किया जाए या फिर नियमित वेतन दी जाए ताकि अपने परिवार का पालन पोषण सही ढंग से कर सकें। क्योंकि जॉब कार्ड धारी होने के नाते सिर्फ परिवार सहित 100 दिवसीय मजदूरी के रूप में मिल पाता है और मेट साल भर नियमित ग्राम पंचायत को सहयोग प्रदान कर रहा है।उक्त बैठक में जिला अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव,जिला सचिव सुधीर झारिया, कार्यालय मंत्री घनश्याम यादव ,ब्लॉक अध्यक्ष प्यारेलाल मरावी, सचिव अशोक मरकाम, उपाध्यक्ष निरपत मरकाम, महामंत्री दिलीप भलावी, धन लाल यादव, संजू कूड़ापे, महेश कुमार, संतोष कुमार, योगेश कुमार, कमलेश कुमार, राजकुमार, नीमा बाई नेटी,लीला बाई उइके,सहित ब्लॉक स्तर के सभी ग्राम पंचायतों के मेट अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

पॉलीटेक्निक कॉलेज में मनाया गया सुशासन दिवस

Reva India News

आयुष्मान भारत योजना बनी उम्मीद की किरण, उपचार के बाद फिर चलने लगे हरेसिंग टेकाम

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला, 17 फरवरी 2026

Reva India News

Leave a Comment