मण्डला 7 मार्च 2021
कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिला परिवहन अधिकारी, खेल अधिकारी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारियों को 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं, बच्चों के प्रति हिंसा, बाल विवाह, लिंग परीक्षण, पर्दा प्रथा, एवं कुपोषण को खत्म करने के उद्देश्य से विशेष गतिविधियों एवं ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से त्रिस्तरीय पंचायती राज्य संस्थाओं में भी विशेष गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि विभाग अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु लाड़ली लक्ष्मी योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, सुरक्षित शहर के निर्माण हेतु सेफसिटी कार्यक्रम, मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना, उदिता योजना, महिला वित्त विकास निगम द्वारा संचालित तेजस्विनी कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी जाए। उक्त कार्यक्रम को संपन्न कराते हये फोटोग्राफ्स सहित प्रतिवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास जिला मण्डला को प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं।
